NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निगम की जमीन पर कब्जा करने वालों पर गिर सकती है गाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > भिलाईनगर > निगम की जमीन पर कब्जा करने वालों पर गिर सकती है गाज
भिलाईनगर

निगम की जमीन पर कब्जा करने वालों पर गिर सकती है गाज

lochan Gupta
Last updated: September 14, 2024 12:13 am
By lochan Gupta September 14, 2024
Share
4 Min Read

भिलाईनगर। निगम प्रशासन के द्वारा विगत दिनों एक धार्मिक स्थल के आसपास बनी दुकानों को नेस्तनाबूद करने का काम किया है।जिसके चलते निगम क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियो के बीच हडक़ंप मचा हुआ है। अवैध कब्जाधारी इस बात से भयभीत है,कि उनके अतिक्रमण पर निगम की गाज कब गिरेगी विदित है।जी रोड में लगभग ढाई एकड़ में कब्जा कर दुकानों का निर्माण करके उसे किराए पर चलाए जा रहा था। जिसका किराया लगभग डेढ़ लाख रुपए हर महीना आता था। निगम की जमीन पर कब्जा कर मुफ्त में किराए वसूल करने का काम काफी लंबे समय से चल रहा था। इस विषय पर कहा जा रहा है कि एक ही व्यक्ति द्वारा दुकानों का किराया वसूल कर हजम कर लिया जाता था। जिसकी वजह से वहां पर अन्य लोगों की निगाहें भी इन दुकानों पर पडऩे लगी।और वह इन दुकानों से होने वाले आय के संदर्भ में हिस्सेदारी करने पर जुटगए, परंतु वर्षों से किराया खा रहे हैं शख्स ने इस मामले में हिस्सेदारी करने से साफ इनकार कर दिया।जिसकी वजह से इसका विरोध करने वाले लोग न्यायालय की शरण में चले गए और न्यायालय के माध्यम से अतिक्रमण को हटवाने में कामयाब रहे। निगम क्षेत्र में वर्तमान समय में यह एक बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है। परंतु इससे भी बड़ी कार्यवाही अन्य अतिक्रमणों पर होना है।जिस पर निगम प्रशासन कब कार्यवाही करेगा इसका इंतजार बेसब्री से लोगों को है।निगम क्षेत्र में बेशकीमती भूमि पर कब्जा कर उसे पर कारोबार करने वाले असंख्य लोगों की जमात है। इसमें अधिकांश राजनीतिक संरक्षण के चलते मामले में कार्यवाही नहीं हो पाती है। और वह कब्जा कर किराए पर देने का काम आसानी से करने कर रहे हैं ।अब यह बात धीरे-धीरे सामने आ रही है कि इन अवैध कब्जों में निगम के अधिकारी कर्मचारियों की सहमति रही है। जिसकी वजह से अवैध कब्जाधारी कब्जा करने का सहज जुटा पाते हैं। और इस अवैध कारोबार में निगम के अधिकारी कर्मचारियों की बराबर की हिस्सेदारी भी है।जिसके वजह से निगम क्षेत्र में अवैध कब्जा कर उसे पर कारोबार करने का धंधा फलता-फूलता नजर आ रहा है। जिस पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही के लिए निगम के कुछ आयुक्तों ने कदम भी उठाया था। परंतु उनके तबादले के पश्चात उनकी कार्यवाही पर विराम लग गया था।वर्तमान समय में संपन्न हुई बड़ी कार्यवाही के पश्चात अब यह माना जा रहा है कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर व्यापार करने वालों के खिलाफ निगम प्रशासन भविष्य में कठोर कदम उठा सकता है। इसके साथी निगम प्रशासन अवैध कब्ज को हटाने का काम तो कर देता है परंतु इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं करता है जिसकी वजह से निगम के कुछ अधिकारी कर्मचारी के लिए अवैध कब्जा करना एक व्यवसाय बन गया है। और वे लोग कब्ज़ा हटाए जाने के बाद सुरक्षित हो जाते हैं।इसलिए कब्जाधारियों को संरक्षण देने वाले पर भी अधिकारी कर्मचारियों पर भी निगम प्रशासन को कार्यवाही करना चाहिए।और इस पर जब तक विराम नहीं लगाया जाएगा तब तक निगम क्षेत्र में यह कारोबार पैर पसारता रहेगा।

You Might Also Like

चुनाव लडऩा ही हमारी प्राथमिकता नहीं राष्ट्र निर्माण एवं भारत को राष्ट्रगुरु बनाना हमारी पार्टी का उद्देश्य : बघेल

आवागमन के लिए बनी सडक़ पर वाहनों की पार्किंग, जनता परेशान

पावर हाउस स्टेशन के 27 करोड़ के विकास कार्यों पर लगा विराम

दलालों के द्वारा बनाए गए अवैध मकानों को बीएसपी प्रबंधन ने धाराशाही किया

मुफ्त में बीमारी परोस रही रसमड़ा-बोरई औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियां : मिश्रा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विकासखंड शिक्षा अधिकारी बगीचा ने किया स्कूल का निरीक्षण
Next Article चाकु की नोक पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?