रायगढ़। जिले में सोमवार की शाम चार दोस्तों के नहाने गए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस एवं गोताखोरों की टीम युवक की पतासाजी में लगी हुई है। उक्त घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दरोगापारा निवासी पप्पू चैहान पिता प्रकाश चैहान 17 साल कल शाम अपने चार दोस्तों के साथ नहाने के लिये ग्राम गोवर्धनपुर के पास स्थित पचधारी गया हुआ था। जहां नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से युवक गहरे पानी में डूब गया है। युवक को गहरे पानी में डूबता देख उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसे बचा नही सके। जिसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी परिजनों के अलावा पुलिस को दी। कल शाम से मंगलवार की सुबह तक सिटी कोतवाली पुलिस एवं गोताखोरों की टीम कई किलोमीटर तक रेस्क्यू किये जाने के बावजूद नदी में डूबे युवक का कहीं पता नही चल सका है।
पिछले तीन दिनों से उपरी क्षेत्र में हो रही बारिश की वजह से केलो नदी जल स्तर बढ़ा है। जिससे केलो नदी में बाढ़ जैसे हालत है। साथ ही साथ केलो डेम के तीन गेट खोल दिये गए थे जिससे पचधारी के आसपास भी पानी बढा हुआ था। इसी दौरान नहाने के बीच युवक गहरे पानी में डूब गया है।
डेम के गेट बंद करने कहा गया
बताया जा रहा है सोमवार की शाम से केलो नदी में डूबे युवक की मंगलवार की सुबह से दोपहर तक खोजबीन करने के बावजूद युवक की कहीं पता नही चलने के बाद केलो डेम के गेट बंद करने को कहा गया है ताकि केलो नदी में जलस्तर कम होते ही नदी में बहे युवक को ढंूढने में आसानी हो सके। इस संबंध में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि कल शाम 5 बजे पप्पु चैहान अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ पचधारी डेम नहाने गया हुआ था। जहां पानी के तेज बहाव में पप्पु चैहान बह गया। कल शाम के बाद आज सुबह पांच बजे से लापता युवक की पतासाजी की जा रही है। पुसौर तक नदी किनारे रहने लोग ग्रामीणों को अर्लट कर दिया गया है।
प्रतिबंधित इलाका है पचधारी
गोवर्धनपुर में स्थित पचधारी डेम में नहाने को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। हर साल पानी में डूबने से इस जगह में लोगों की मौत होते रही है। प्रतिबंध के बावजूद कुछ लोगों के द्वारा लापरवाही बरतते हुए यहां नहाने पहुंचते है। बीच-बीच में पुलिस के द्वारा कुछ लोगों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है। इसके बावजूद लोग यहां पहुंचते हैं।
क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि कल शाम पप्पू चैहान पिता प्रकाश चैहान 17 साल कल शाम पचधारी में नहाने गया था। जब वह पानी में छलांग लगाया तब पानी से बाहर नही आ पाया और पानी में डूब गया, लगातार उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। होमगार्ड की दो टीमें लगी हुई है आसपास खोजबीन की जा रही है। नदी किनारे के लोगो को सूचित किया गया है कि आसपास कहीं कोई बॉडी मिले तो पुलिस को सूचित करें।
केलो नदी में डूबा नाबालिग2 दिन से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
दोस्तों के साथ गया था नहाने, मंत्री ओपी चौधरी ने लिया जायजा, कई घंटे खोजबीन के बावजूद नही मिला
