रायगढ़। आज हॉटेल साकेत में रायगढ़ आई एम ए के डॉक्टरों ने स्वर्गीय डॉ. डी. के. दास को नम आंखों से अश्रुपुरित श्रद्धांजलि देकर शोक व्यक्त की। डॉ. डी. के. दास का निधन 16 अगस्त को 85 वर्ष की उम्र में पुणे में हुआ।
डॉ. डी. के. दास अपनी सरल और सहज स्वभाव के कारण प्रदेश में काफी लोकप्रिय थे। इनका जन्म 1 मई 1939 को बांग्लादेश के ढाका में हुआ था। इन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा खैरागढ़ से पूरी की तत्पश्चात् उच्च शिक्षा साइंस कॉलेज रायपुर से ठ.ैबकिया, फिर इनका चयन भोपाल मेडिकल कॉलेज के लिए हो गया और यहां इन्होंने एमबीबीएस तथा पीजी की पढ़ाई पुरी की। सन 1964 में डॉ. दास जी का नियुक्ति गवर्नमेंट हॉस्पिटल रायगढ़ में हुई जहां इन्होंने सन 1978 तक लगातार 16 वर्ष अपनी सेवा दी। डॉक्टर डी. के. दास अपने सेवा काल में मिलन संघ व आई.एम. ए. रायगढ़ के पूर्व अध्यक्ष रहे।
1978 से इन्होंने अपनी निजी चिकित्सालय खोलकर सेवा देने लगे जहां वे निर्धन व गरीब मरीजों का नि:शुल्क उपचार भी करते थे। उनके और ऐसे कार्यों के लिए वह जननायक चेहरे के रूप में विख्यात थे। इन्होंने मृत्यु से 6 महीने पहले तक अपनी सेवा दी।
अब डॉ. डी. के. दास हमारे बीच नहीं रहे, इन्होंन अपने पीछे अपने 3 वारिस छोडक़र गए हैं। आई. एम. ए. रायगढ़ शोकाकुल परिवार के इस दु:खद अवसर पर सहानुभूति प्रकट करता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जीएस अग्रवाल, पूर्व रायगढ़ आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीष बेरीवाल, वर्तमान सचिव डॉ. पीयूष अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रघुवर पटवा, डॉ. मुकुंद अग्रवाल, डॉ. शिव नायक, डॉ. अरुण केडिय़ा, डॉ राकेश पटेल, डॉ. गणेश पटेल व शहर के अन्य नामी डॉक्टर उपस्थित रहे। सभा में उपस्थित डॉक्टर के लिए यह एक भावुक पल था, क्योंकि डॉ. दास एक महान व्यक्तित्व के धनी थे।
नहीं रहे डॉ. डीके दास, रायगढ़ आई.एम.ए. ने दी श्रद्धांजलि
