NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अनुसूचित क्षेत्र में पदस्थ सभी कर्मचारियों को प्रतिवर्ष 10 दिन विशेष अर्जित अवकाश मिलता है : फेडरेशन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > कोरिया > अनुसूचित क्षेत्र में पदस्थ सभी कर्मचारियों को प्रतिवर्ष 10 दिन विशेष अर्जित अवकाश मिलता है : फेडरेशन
कोरिया

अनुसूचित क्षेत्र में पदस्थ सभी कर्मचारियों को प्रतिवर्ष 10 दिन विशेष अर्जित अवकाश मिलता है : फेडरेशन

अवकाश पोर्टल में विशेष अर्जित अवकाश लेखा का उल्लेख होना था : राजेश चटर्जी

lochan Gupta
Last updated: August 24, 2024 3:06 am
By lochan Gupta August 24, 2024
Share
4 Min Read

कोरिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी एवं उप प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र सिंह दद्दा ने जानकारी दिया है कि नियमों की जानकारी के अभाव में अर्जित अवकाश स्वीकृति के मामलों में कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि अर्जित अवकाश ही एक मात्र अवकाश है,जिसका पूर्ण सेवा काल में अधिकतम 240 दोनों का अवकाश नगदीकरण होता है। इसे सेवानिवृत्ति हित लाभ के रूप में देखा जाता है। यह अवकाश विश्रामावकाश विभाग के कर्मचारी (शिक्षक) को 10 दिन प्रतिवर्ष एवं अन्य कर्मचारी- अधिकारियों को 30 दिन प्रतिवर्ष की दर से उनके अवकाश खाता में जमा होता है। यह अवकाश वर्ष में दो बार अर्थात 1 जनवरी और 1 जुलाई को 15-15 दिवस के हिसाब से जमा होता है। इसका अधिकतम सीमा 300 दिन है। उन्होंने बताया कि अनेक कार्यालयों में अवकाश नियम की सही जानकारी नहीं होने के कारण,सेवानिवृत्ति के करीब पहुंचे कर्मचारियों को अवकाश उपभोग करने पर अवकाश समर्पण के समय नुकसान उठाना पड़ रहा/सकता है 7प्रत्येक शासकीय सेवक अपनी सेवाकाल के दौरान अर्जित अवकाश का उपभोग करता है। लेकिन सेवानिवृत्ति पर अधिकतम 240 दिनों का बचत कर नगदीकरण का लाभ ले सकता है। यदि शासकीय सेवा के दौरान अर्जित अवकाश का उपभोग नहीं करता है,तो अवकाश खाते में अर्जित अवकाश का संचय सीमा अधिकतम 300 दिन के पार हो जाता है। इस स्थिति में अर्जित अवकाश लेने पर गणना में हुई त्रुटि के कारण उसे नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि किसी कर्मचारी के खाते में अधिकतम अर्जित अवकाश 300 दिनों का अर्जित अवकाश है।वह इसका उपभोग करता है तो बकाया श्व.रु. के गणना करते वक्त प्रथम छमाही अथार्त जनवरी से जून तथा जुलाई से दिसंबर की स्थिति में 15 दिवस जोडक़र विकलन करना चाहिए 7 उन्होंने 300 दिन बकाया श्व.रु. के स्थिति में उदाहरण दिया कि यदि कर्मचारी 10 दिन का अवकाश लेता है तो बकाया गणना के वक्त 300 में 15 जोडक़र 10 घटाने पर 305 आयेगा लेकिन बकाया 300 दिन रहेगा। यदि 15 दिवस का अवकाश लेता है तो गणना के वक्त 300+15=315-15=300 बकाया रहेगा। लेकिन यदि 20 दिवस का अवकाश लेता है तो गणना (300+15)- 20=295 श्व.रु शेष होगा। लेकिन कार्यालयों में सीधे 300 में से लिए गए अर्जित अवकाश को सीधे घटाया जा रहा है।जोकि नियमानुसार गलत है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित क्षेत्रों (ट्राइबल) में पदस्थ सभी विभागों के कर्मचारियों को 11 जनवरी 1984 से प्रतिवर्ष 10 दिनों का विशेष अर्जित अवकाश देय है। इसका एंट्री सेवापुस्तिका में पृथक से करना है। इसका वास्तविक लाभ कर्मचारी को तब ही मिलेगा जब विशेष अर्जित अवकाश का अलग एकाउंट हो।विशेष अर्जित अवकाश एक वर्ष मे 10 दिन मिलता है।इसका संचय एवं उपभोग अर्जित अवकाश की भांति होता है।लेकिन इसका नगदीकरण नहीं होता है। अवकाश पोर्टल में विशेष अर्जित अवकाश लेखा का उल्लेख होना था। उल्लेख नहीं होने के कारण अनुसूचित क्षेत्र में पदस्थ अनेक कर्मचारियों के अर्जित अवकाश लेखा में 300 दिवस से अधिक अर्जित अवकाश की प्रविष्टि सीजीस्कूल पोर्टल में परिलक्षित हो रहा है।

You Might Also Like

नाबालिक से अनाचार, तीन गिरफ्तार

मनरेगा का तकनीकी सहायक सुरेश कुर्रे बर्खास्त

कलेक्टर ने स्कूल, छात्रावास व स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

पालक अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें : विधायक राजवाड़े

बैकुंठपुर में अनुराग ठाकुर का पुतला दहन करने पहुंचे कांग्रेसी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चोरी के फरार आरोपियों को पुलिस ने गोवा से किया गिरफ्तार
Next Article विधायक गोमती साय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की शिष्टाचार मुलाकात

खबरें और भी है....

साय मंत्रिमंडल व बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द
रॉंक गार्डन स्थित झरना में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत
खुडखुडिय़ा जुआ खेलाते रंगे हाथ पकड़ाया आरोपी, नगदी और जुआ सामग्री जब्त
बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
तलवार लहराने वाला युवक आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार

Popular Posts

साय मंत्रिमंडल व बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?