NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विष्णु का सुशासन, आधार कार्ड लेकर आइये और निशुल्क डायलिसीस कराइये
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > विष्णु का सुशासन, आधार कार्ड लेकर आइये और निशुल्क डायलिसीस कराइये
जशपुरनगर

विष्णु का सुशासन, आधार कार्ड लेकर आइये और निशुल्क डायलिसीस कराइये

जिले में दो डायलिसिस केंद्र का हो रहा है,संचालन, तीसरा केंद्र कुनकुरी में होगा शुरू,बजट हुई स्वीकृत

lochan Gupta
Last updated: August 12, 2024 2:59 am
By lochan Gupta August 12, 2024
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। अगर आपके परिजन या परिचित में कोई किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे और आप डायलिसीस कराने के लिए मोटी रकम खर्च कर रहे हैँ तो रुकिए। जशपुर जिले के दो सरकारी अस्पतालो में डायलिसीस की निशुल्क व्यवस्था है। आपको किडनी के उपचार से संबंधित डॉक्टर के पर्ची के अतिरिक्त सिर्फ आधार कार्ड लेकर इन केंद्रों में पहुंचना है। और डायलिसीस करा कर वापस घर चले जाइये। जशपुर जिले में यह सुविधा राजा देव शरण जिला चिकित्सालय जशपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगाँव में संचालित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष चिकित्सालय में संचालित डायलिसीस केंद्र की शुरुआत वर्ष 2021 में किया गया था। इस केंद्र में अब तक 82 मरीजों का 11 हजार 203 साईकिल डायलिसीस किया जा चूका है। निजी अस्पतालो में एक साईकिल डायलिसीस का खर्च 3 से 5 हजार तक आता है। लेकिन जिले के सरकारी अस्पताल में सुविधा मिलने से पीडि़त मरीजों का यह ख़र्च बच रहा है। इन दोनों सेंटर के शुरू होने से पहले पीडि़त मरीजों को डायलिसीस कराने के लिए रांची,अंबिकापुर,रायगढ़ बिलासपुर,रायपुर जैसे दूर दराज के शहर तक दौड़ लगानी पड़ती थी। लेकिन अब घर के नजदीक सुविधा उपलब्ध हो जाने से पीडि़त मरीज को लम्बी कष्टप्रद यात्रा से मुक्ति मिलने के साथ ही समय और धन की बचत भी हो रही है।
तीसरे केंद्र के लिए बजट स्वीकृत
जिले में तीसरा डायलिसीस केंद्र शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। यह केंद्र कुनकुरी के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य सरकार ने इसके लिए 40 करोड़ के बजट की स्वीकृति जारी कर चुकी है। इस केंद्र के शुरू हो जाने से जिले के कुनकुरी,दूल्दुला,फरसाबहार ब्लाक के लोगो को लाभ मिलेगा।
तेजी से सुधर रही है स्वास्थ्य सेवा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पदभार सम्हालने के बाद आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवा में तेजी से सुधार हो रहा है। आठ माह के छोटे से समय में कुनकुरी में 220 बिस्तर की सर्वसुविधायुक्त अस्पताल को स्वीकृति देते हुए सीएम ने जिले में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार के पहले बजट में जिले के 7 उप स्वास्थ्य केंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल की गई है। जिले को अब तक 7 विशेषज्ञ चिकित्सक और 18 एमबीबीएस डॉक्टरो की नियुक्ति का आदेश जारी हो चूका है। जिले एम्बुलेंस की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 11 एम्बुलेंस अतिरिक्त उपलब्ध कराया गया है। जिला चिकित्सालय में सीटी स्केन की सुविधा में शुरू कर दी गई है।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को दिलाई वैश्विक पहचान : सीएम साय

पत्थलगांव एसबीआई ब्रांच में सेंधमारी, कैश काउंटर का ताला तोडऩे में रहे नाकाम

जशपुर पुलिस ने किया जप्त वाहनों को राजसात

जिले में 2 साल बाद फिर से सक्रिय हुए चोर

पीएम मोदी ने जिले में वर्चुअली 129.15 करोड़ से अधिक की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दो राज्यों में फैले तस्करी रैकेट का भंडाफोड़
Next Article श्रावण के चौथे सोमवारी को लेकर पूरे दिन स्टेशन में रहा गहमा-गहमी

खबरें और भी है....

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
शादी के पांच दिन बाद उठी अर्थीं, ट्रैक्टर पलटने से नवविवाहित दुल्हे की मौत
सडक़ हादसे में एसईसीएल के अस्सिटेंट मैनेजर की मौत

Popular Posts

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?