NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: घूसखोर छाल पटवारी एसीबी के हत्थे चढ़ा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > घूसखोर छाल पटवारी एसीबी के हत्थे चढ़ा
रायगढ़

घूसखोर छाल पटवारी एसीबी के हत्थे चढ़ा

20 हजार की रिश्वत लेते हरि शंकर राठिया पकड़ाया, सरकारी जमीन में कब्जा चढ़ाने के नाम पर घूस लेने का आरोप,जांच शुरू

lochan Gupta
Last updated: August 8, 2024 2:41 am
By lochan Gupta August 8, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। छाल तहसील क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को एसीबी ने छाल हल्का पटवारी मुख्यालय में छापेमार कार्रवाई की। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय राजस्व महकमे में हडक़ंप मचा हुआ है। वहीं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने कुछ दस्तावेज और छाल हल्का पटवारी को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए आगे की तफ्तीश में जुट गई है। अधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक कथित तौर पर सरकारी जमीन पर कब्जा चढ़ाने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी मुख्यालय में रेड मारी गई है और आरोपी पटवारी को तत्काल कस्टडी में लिया गया है।
इस मामले के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर एसीबी निरीक्षक पौरुष कुर्रे के नेतृत्व में एसीबी बिलासपुर ब्रांच एसीबी ट्रैप दल की टीम ने एक पूर्व शिकायत के आधार पर छाल पटवारी मुख्यालय में दबिश देकर छाल हल्का पटवारी हरि शंकर राठिया पर शिकंजा कसते हुए उसे हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई को लेकर जांच टीम में शामिल अधिकारी ने बताया कि छाल हल्का पटवारी हरि शंकर राठिया द्वारा शासकीय भूमि पर एक स्थानीय व्यक्ति का कब्जा दर्शाने के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग की गई थी। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के मुताबिक प्रार्थी द्वारा इस काम के लिए पटवारी को 20 हजार रुपये दिए जाने की बात सामने आई। इस आशय की शिकायत प्रार्थी द्वारा एसीबी में किये जाने के बाद मामले की पुष्टि के लिए एसीबी की टीम बुधवार को छाल पटवारी मुख्यालय पहुंची। इस दौरान एसीबी टीम द्वारा जांच कार्यवाही कर कुछ संबंधित दस्तावेजों के साथ छाल पटवारी को अपने कस्टडी में लेकर आगे की पड़ताल की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर यह जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले की विवेचना में आगे साक्ष्यों के मुताबिक जिस तरह की स्थिति निर्मित होगी उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
इस कार्रवाई के बारे में जांच टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि जमीन संबंधी मामले पर पटवारी के खिलाफ ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके आधार पर यह जांच टीम छाल पटवारी मुख्यालय पहुंची। अधिकारी ने कहा कि पटवारी को रिश्वत लेते हुए पाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर आगे यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान पटवारी के पास से बतौर रिश्वत ली गई 20 हजार रुपए की राशि विधिवत बरामद की गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि जमीन संबंधी किसी जरुरी काम के लिए संबंधित पटवारी ने घूस मांगी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की पड़ताल की जा रही है।

You Might Also Like

शहर व जिले में ठंड का कहर, बारिश होने से बढ़ी ठिठुरन

आर.एल. हॉस्पिटल में 19 को कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र पटेल रहेंगे उपलब्ध

आरक्षक की स्कूटी हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाया चोर

अग्रोहा धाम में यादगार दिव्य रंगोत्सव का हुआ आयोजन

बेमौसम आंधी-बारिश से घरघोड़ा क्षेत्र रहा अंधेरे में

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छ.ग. स्टेट पावर जनरेशन, सारडा एनर्जी व अंबूजा सीमेंट को नोटिस
Next Article निलंबित आईएएस रानू साहू को सुको से मिली जमानत

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?