NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेस नेता ने रेस्टोरेंट में की तोडफ़ोड़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > कांग्रेस नेता ने रेस्टोरेंट में की तोडफ़ोड़
रायपुर

कांग्रेस नेता ने रेस्टोरेंट में की तोडफ़ोड़

डंडे लेकर नकाबपोश साथियों के साथ घुसा, शराब की बोतलें फेंककर मारी

lochan Gupta
Last updated: August 1, 2024 11:32 pm
By lochan Gupta August 1, 2024
Share
3 Min Read

रायपुर। रायपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर ने 10-15 लडक़ों के साथ रेस्टोरेंट में जमकर तोडफ़ोड़ की। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। तोडफ़ोड़ करने वाले ज्यादातर लडक़ों ने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बांस के डंडे रखे हैं। बताया जा रहा है कि विवाद बिल को लेकर हुआ था। मंदिर हसौद पुलिस के मुताबिक, 28 जुलाई को युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर अपने दोस्तों के साथ रात साढ़े 11 बजे वुड आइलैंड रेस्टोरेंट सेरीखेड़ी गया था। खाना खाने के बाद उनका बिल देने की बात पर रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज हुई।
राहुल ठाकुर समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
मामले में मंदिर हसौद पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर युगेन कुमार सिन्हा की शिकायत पर आरोपी राहुल ठाकुर, प्रथम चौधरी, पुष्पराज ठाकुर, हर्ष पटवा, अमित सिंह चौहान, संस्कार झा और यश चोपड़ा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल बांस और डंंडा भी जब्त कर लिया गया है। अभी कुछ लोग फरार बताए जा रहे हैं।
आरोपी राहुल ठाकुर पर युकां करेगी कार्रवाई
यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा है कि इस तरह की घटना सामने आई है। पार्टी में अनुशासनहीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। हम जल्द ही निष्कासन की कार्रवाई करेंगे।
चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे युवक
इसके बाद राहुल दोस्तों के साथ वहां से चला गया। 29 जुलाई को शाम साढ़े 4 से 5 बजे के बीच राहुल 10 से 15 लडक़ों के साथ वुडलैंड रेस्टोरेंट पहुंचा। सभी लोग रेस्टोरेंट के अंदर घुसते ही गाली-गलौज करते हुए स्टाफ को खोजने लगे। इस दौरान लडक़ों ने सोफा, कुर्सी, कांच, ड्रेसिंग, टीवी, फ्रिज, सीसीटीवी कैमरे समेत डीजे सिस्टम को तोड़ दिया।
शराब की बोतलें फेंककर मारा
तोडफ़ोड़ के बाद ज्यादातर स्टाफ डर कर रेस्टोरेंट से बाहर भाग गया। बदमाशों ने रेस्टोरेंट के फ्रिज में रखी शराब की बोतलें निकालकर स्टाफ पर फेंकनी शुरू कर दी। इसमें स्टाफ के लोग भी घायल हो गए। इस तोडफ़ोड़ और हंगामे के बाद राहुल ठाकुर अपने दोस्तों के साथ चला गया।

You Might Also Like

अब सीबीएसई के छात्र भी छत्तीसगढ़ टीम में खेल सकेंगे

मुख्यमंत्री निवास में मना नगरीय निकाय चुनाव में जीत का जश्न

शहीदों की शहादत हमारी जिम्मेदारियों की दिलाता है याद : सीएम साय

प्रधानमंत्री आवास योजना से शोभा नाग और कौशल्या के पक्के मकान का सपना हुआ साकार

गांजा सप्लाई करने पहुंचे 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अब सीबीएसई के छात्र भी छत्तीसगढ़ टीम में खेल सकेंगे
Next Article छत्तीसगढ़ में सेना से होती है रेल की तुलना : सांसद पाण्डेय

खबरें और भी है....

घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
जर्जर स्कूल भवन में पढऩे को मजबूर हैं विद्यार्थी, भवन की मरम्मत व शिक्षकों की व्यवस्था के निर्देश
टिटलागढ़ पैसेंजर से 2.74 लाख के जेवर पार
स्कूटी सवार युवक को गिराकर लूट
जेपीएल सहित 4 उद्योगों पर 8 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?