NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दो दिनों में जनसमस्या निवारण शिविर मिले 305 आवेदन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दो दिनों में जनसमस्या निवारण शिविर मिले 305 आवेदन
रायगढ़

दो दिनों में जनसमस्या निवारण शिविर मिले 305 आवेदन

दूसरे दिन 175 में से 100 का हुआ समाधान

lochan Gupta
Last updated: July 31, 2024 12:13 am
By lochan Gupta July 31, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। जन समस्या निवारण शिविर के दो दिनों में 305 आवेदन निगम प्रशासन को प्राप्त हुए। इसमें दूसरे दिन कुल 175 आवेदन मिले, जिसमें से मांग के 161 और शिकायत के 14 आवेदन थे। इसमें 100 आवेदन का तत्काल निराकरण किया गया। इसी तरह दूसरे दिन के 75 आवेदनों में निराकरण की स्थिति प्रक्रियाधीन है।
निगम क्षेत्र के निवासियों को उनकी मांग और शिकायत पर त्वरित निराकरण मिले। इसके लिए शासन के निर्देशानुसार सभी वार्डों के लिए 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को पंजरीप्लांट स्थित नगर निगम ऑडिटोरियम में वार्ड क्रमांक 25, 26, 27, 28 के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ। दूसरे दिन के शिविर में कुल 175 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें 161 मांग के और 14 आवेदन शिकायत के थे। ज्यादातर आवेदन मांग के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के 40, छोटे मोटे निर्माण, रिपेयरिंग के निगम पीडब्लूडी से संबंधित 38, राशन कार्ड के 23 एवं आयुष्मान कार्ड बनाने के 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका मौके पर ही तत्काल निराकरण किया गया। इस तरह दो दिनों के जनसमस्या निवारण शिविर में 305 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से कुछ आवेदानों के निराकरण की स्थिति प्रक्रियाधीन है। निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी द्वारा शिविर के बाद प्राप्त आवेदनों की प्रतिदिवस समीक्षा की जा रही है। संबंधित विभाग प्रमुख को आवेदनों पर शीघ्र निराकरण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में नेता प्रतिपक्ष पूनम दिबेश सोलंकी, शहर के पाषर्दगण, जनप्रतिनिधिगण, निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी और वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
आज रायगढ़ स्टेडियम में होगा शिविर
31 जुलाई बुधवार को रायगढ़ स्टेडियम में वार्ड क्रमांक 22, 23, 24, 47 एवं 48 के जनसमस्या शिविर का आयोजन होगा। शिविर में वार्डवासी नल कनेक्शन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण, नलों में पानी नहीं आना, नालियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, सडक़ों के गड्ढे पटना, स्ट्रीट लाइट के मरकरी, बल्ब, ट्यूब का बंद रहना, संपत्तिकर व अन्य करों की वसूली,आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, पीएम स्व निधि योजना, आधार कार्ड अपडेट, विवाह पंजीयन से संबंधित आवेदन कर सकते हैं। शिविर में महिला एवं बाल विकास, नजूल विभाग, खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जा रहे हैं, जिससे नि:शुल्क बी पी, शुगर, डेंगू की जांच सहित मौसमी बीमारियों का इलाज की सुविधा मिल रही है।

You Might Also Like

मालीडीपा में रही रामनाम की गूंज

निगम के नोटिस की अवमानना करने पर होगी कार्यवाही

केवाईसी के बाद भी राशन कार्ड से विलोपित हो रहे सदस्यों के नाम

धान उपार्जन हेतु नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

गढ़उमरिया में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित, 855 मरीजों का हुआ उपचार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article युवक ने जहर सेवन कर दी जान
Next Article डिग्री कॉलेज के विधार्थियों ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?