NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा वितरण कार्यक्रम जारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा वितरण कार्यक्रम जारी
जशपुरनगर

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा वितरण कार्यक्रम जारी

एक सप्ताह के भीतर 80 हजार से अधिक महिलाओं को दिए गए पौधे, हितग्राहियों में भारी उत्साह, जिले में 2 लाख से अधिक पौधे किए जायेंगे वितरित

lochan Gupta
Last updated: July 23, 2024 11:49 pm
By lochan Gupta July 23, 2024
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। देश भर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधा रोपण का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। राज्य सरकार की पहल पर लोग अभियान से जुडक़र अपनी सहभागिता निभा रहे है। जशपुर जिले में भी इसकी व्यापक तौर पर शुरुआत हो चुकी है। वही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विगत दिनों जशपुर में पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ किया था। दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10 हितग्राही महिलाओं को अमरूद का पौधा व संदेश पत्र भेंट किया था । इसके पश्चात् ‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर में पौधा वितरण कार्यक्रम जारी है। एक सप्ताह के भीतर 80 हजार से अधिक महिलाओं को पौधों का वितरण किया जा चुका है। यह सिलसिला लगातार जारी है, इसे लेकर हितग्राहियों में भी भारी उत्साह है। जिले में कार्यक्रम के तहत महतारी वंदन की हितग्राहियों को 2 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जायेंगे। अभियान के तहत हितग्राहियों को पौधा वितरण करने टीम गांव-गांव पहुंच रही है । आज ग्राम पंचायत पैकू, केराडीह, दुलदुला सहित अन्य ग्रामों में पौधे वितरित व संदेश पत्र भेंट किए गए।
जिले में लगेंगे 2 लाख से अधिक पौधे
‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान के तहत जशपुर जिले में हितग्राहियों को 2 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जायेंगे। जिसके पश्चात पौधों का रोपण किया जाएगा। वही वन विभाग द्वारा वन और वनेत्तर क्षेत्रों में पौधों का रोपण किया जा रहा है । इस अभियान के तहत कटहल, अनार, जामुन, बेर, तेन्दू, सीताफल, आम, बेल, शहतूत और गंगा ईमली जैसे फलदार पौधों का लघु वनोपज किया जाएगा। साथ ही औषधीय प्रजाति के पौधों जैसे हर्रा, पुत्रन्जीवा, आंवला, नीम, रीठा, चित्रक, काला सिरस और बहेड़ा आदि पौधों का रोपण किया जाएगा। जिले के शहरी क्षेत्रों में छायादार प्रजातिओं के पेड़ लगाए जाएंगे, जिसमें बरगद, पीपल, मौलश्री, कदम, पेल्ट्राफार्म, गुलमोहर, करंज, अशोक और अर्जुन के पेड़ शामिल है। पौधा वितरण व पौधरोपण महाभियान को लेकर हितग्राहियों में भारी उत्साह देखाई दे रहा है।

You Might Also Like

जशपुर, कुनकुरी, फरसाबहार एवं पत्थलगांव एसडीएम ने ली निजी स्कूल के प्राचार्यों की बैठक

मृतकों के परिजनों ने भाजपा नेता जूदेव के सामने किया बड़ा खुलासा, जुरूडाँड़ घटना के बाद आया नया मोड़

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम बरडाड के जामटोली में बदला गया ट्रांसफार्मर

जशपुर में 35 वॉं राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह का किया शुभारंभ

जशपुर की करमा नृत्य टीम ने जिले का मान राष्ट्रीय स्तर पर किया ऊँचा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राईस मिल के पास चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 4 आरोपी गिरफ्तार
Next Article जिले में जल जीवन मिशन योजना से 14950 घरों तक पहुंच रहा पानी

खबरें और भी है....

कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में बिछेगा सडक़ों का जाल
ट्रेलर की ठोकर से स्कूटी सवार गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
वेतन के बदले रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने कार्रवाई
सांभर का शिकार कर पका पका रहे थे मांस, 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?