NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सवा पाँच करोड़ मंत्र जप का बना ऐतिहासिक रिकार्ड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सवा पाँच करोड़ मंत्र जप का बना ऐतिहासिक रिकार्ड
रायगढ़

सवा पाँच करोड़ मंत्र जप का बना ऐतिहासिक रिकार्ड

रुद्राभिषेक यज्ञ से सुवासित हुआ समलाई मंदिर परिसर

lochan Gupta
Last updated: August 21, 2023 1:46 am
By lochan Gupta August 21, 2023
Share
3 Min Read

रायगढ़। सावन महीना के पावन अवसर पर शहर के राजापारा स्थित समलाई माता मंदिर परिसर में विगत 14 जुलाई से अनवरत 37 दिनों तक धर्म रक्षा समिति एवं हिंद सेवक, समस्त सनातन समाज रायगढ़ संस्था व कार्यक्रम संयोजक विकास केडिय़ा, कार्यक्रम सह संयोजक सीबी शर्मा, हरि सराफ की अभिनव पहल से ‘ऊँ नम: शिवाय’ का अखंड जाप का आयोजन किया जा रहा है। वहीं आज 20 अगस्त को धार्मिक इस कार्यक्रम के अन्तर्गत जाप स्थल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने श्रद्धा से भाग लिया।
बना ऐतिहासिक रिकार्ड
अखंड जाप स्थल में सावन महीना पर्व की खुशी में शहर के सभी उम्र के श्रद्धालुगण पहुंच रहे हैं और दस फीट का रुद्राक्ष से बने शिवलिंग का दर्शन पूजन कर ऊँ नम: शिवाय का जाप सुबह से रात तक कर रहे हैं। वहीं धार्मिक इस आयोजन के अंतर्गत 36 वें दिन तक जिले व अन्य जिले से आए हजारों श्रद्धालुओं ने सवा पाँच करोड़ ‘ऊँ नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करके पूरे देश में ऐतिहासिक रिकार्ड बनाए। वहीं इस पवित्र मंत्र के जाप से रायगढ़ भी पवित्र और धन्य हो गया।

श्रद्धालुओं का लगा रेला
धर्म रक्षा समिति एवं हिंद सेवक, समस्त सनातन समाज रायगढ़ संस्था द्वारा आयोजित भव्य ऐतिहासिक ‘ऊँ नम: शिवाय’ मंत्र जाप के इस भव्य आयोजन में रुद्राभिषेक यज्ञ तक शहर के अतिरिक्त दूर दराज के हजारों श्रद्धालुगण अपने परिवार के साथ जाप स्थल में पहुंचे और इस धार्मिक आयोजन में भाग लिए। वहीं समूचे अंचल में लोग हृदय से इस कार्यक्रम की सराहना कर रहे हैं।
परिसर में हुआ रुद्राभिषेक यज्ञ
समलाई मंदिर परिसर में आज भगवान शिव की पूजा – अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद विप्र गणों ने महाआरती की फिर रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन प्रारंभ हुआ। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा से भाग लिया। वहीं मंत्र जाप स्थल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुंजित हो गया और यज्ञ की सुवासित खुशबू से समूचा अंचल सुवासित हो गया। रुद्राभिषेक यज्ञ के इस कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक विकास केडिय़ा सपरिवार श्रद्धा से शामिल हुए। यज्ञ कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
आज 21 अगस्त को रुद्राक्ष वितरण
समलाई माता मंदिर परिसर में आयोजित अखंड जाप का यह आयोजन अनवरत आज 21 अगस्त तक पूरे सवा महीने तक चला। वहीं समापन के बाद आज हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप रुद्राक्ष को दिया जाएगा। ‘ऊँ नम: शिवाय’ के धार्मिक इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्यता देने में धर्म रक्षा समिति एवं हिंद सेवक, समस्त सनातन समाज रायगढ़ संस्था व कार्यक्रम संयोजक विकास केडिय़ा, कार्यक्रम सह संयोजक सीबी शर्मा, हरि सराफ सहित सभी समिति के श्रद्धालुगण जुटे हैं।

You Might Also Like

इनोवा क्रिस्टा से 50 लाख रुपए नकद जब्त

विद्युत विभाग में संरक्षा गोष्ठी का हुआ आयोजन

छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा में 16795 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

बाराती बस व पिकअप में भिड़ंत, एक की मौत

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर गोयल राज्य स्तर पर होंगे सम्मानित

TAGGED:navin kadam
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ को पारंपरिक खेलों की मिली पहचान- महापौर
Next Article मारवाड़ी महिला सम्मेलन का तीज उत्सव

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
खड़ी ट्रेलर से टकराया बाइक चालक, हुई मौत
दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए प्रगति नगरवासी
प्रगति नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?