NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शराबी छात्रावास अधीक्षक ने की छात्रों से मारपीट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > शराबी छात्रावास अधीक्षक ने की छात्रों से मारपीट
जशपुरनगर

शराबी छात्रावास अधीक्षक ने की छात्रों से मारपीट

तहसीलदार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज, फरार आरोपी तलाश में जुटी पुलिस

lochan Gupta
Last updated: July 9, 2024 12:21 am
By lochan Gupta July 9, 2024
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। छात्रावास अधीक्षक ने दो दिन पहले शराब के नशे में छात्रावास पहुंच कर दो छात्रों से मारपीट कर उसे बाहर भाग दिया था। जिसकी शिकायत पर पुलिस नेे अपराध दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लालदेव राम भगत उम्र 42 साल मण्डल संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग फरसाबहार ने 08 जुलाई को थाना फरसाबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 06 जुलाई की रात्रि लगभग 11 बजे प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास डुमरिया के छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज ने शराब के नशे में छात्रावास के बच्चों से अमर्यादित व्यवहार कर मारपीट कर छात्रावास से बाहर निकाल दिया। ऐसे में जब पुलिस छात्रावास पहुंच कर विनोद साय एवं भृत्य प्रदीप कुमार वहां पर उपस्थित थे।
जिससे पूछताछ किया तो उन्होनें बताया कि 06 की शाम 06:30 बजे वे सब्जी खरीदकर छात्रावास में आये तो कैंपस में 02 बच्चे रो रहे थे, बच्चों से पूछने पर उन्हें छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज के द्वारा शराब के नशे में अमर्यादित व्यवहार कर थप्पड़ मारा गया है एवं बच्चों को पढऩा नहीं है तो भाग जाओ कहकर भगा दिया। इस पर स्वीपर विनोद साय द्वारा बच्चों को अपने पास रख लिया गया एवं नजदीक के बच्चों को उनके घर पहुंचा दिया गया। तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं प्रार्थी की रिपोर्ट पर छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज के विरूद्ध धारा 296, 115 बी.एन.एस. एवं किशोर न्याय अधिनियम् 2015 की धारा 75 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। वहीं इस संबंध में कुनकुरी एसडीओपी विनोद मंडावी ने बताया कि उक्त मामले में प्रकरण दर्ज कर टीम गठित कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
कलेक्टर ने किया निलंबित
जशपुरनगर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने फरसाबहार के मण्डल संयोजक द्वारा प्रतिवेदन के अनुसार शासकीय प्री. मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास डुमरिया के छात्रावास अधीक्षक (श्रेणी द) नरसिंह मलार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। साथ ही निलंबन अवधि में श्री मलार्ज, छात्रावास अधीक्षक का मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जशपुर निर्धारित किया गया है। इन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

You Might Also Like

नेशनल सटलर आकर्षि कश्यप ने 24वीं योनेक्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना पहला मैच जीता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर बाबूसाजबहार बेलडाड में लगा नया ट्रांसफार्मर

जशपुर पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत की कार्यवाही

एसपी जशपुर लगातार कार्यवाही से पशु तस्करों में दिखने लगा खौफ

जमीन खरीदी-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निलंबित आईएएस रानू साहू को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
Next Article रायगढ़ का ‘नया नागलोक’, 26 प्रजातियां मिली

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?