NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शेयर बाजार में फायदे का झांसा देकर व्यापारी से 41 लाख से अधिक का फ्रॉड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > शेयर बाजार में फायदे का झांसा देकर व्यापारी से 41 लाख से अधिक का फ्रॉड
धरमजयगढ़

शेयर बाजार में फायदे का झांसा देकर व्यापारी से 41 लाख से अधिक का फ्रॉड

विदेश से दिया साइबर क्राइम को अंजाम, जांच में फर्जी निकला लिंक

lochan Gupta
Last updated: June 16, 2024 12:15 am
By lochan Gupta June 16, 2024
Share
3 Min Read

धरमजयगढ़। जिले में शेयर बाजार में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने के फेर में एक शख्स 41 लाख रुपए से अधिक की ठगी का शिकार हुआ है। एक फेसबुक लिंक के जरिए पीडि़त का परिचय आरोपियों से हुआ। जिसके बाद शेयर मार्केट से लाभ लेने के लिए पीडि़त ने धीरे धीरे कर 41 लाख से अधिक रुपए गवां दिए। स्थानीय पुलिस की प्राथमिक जांच में कथित शेयर मार्केट फर्जी निकला है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में एक आरोपी ने विदेश से इस पूरे फ्रॉड को अंजाम दिया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों में से एक का नंबर विदेशी पाया गया है। लाखों रुपए की धोखाधड़ी के इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ आईपीसी की धारा 34 एवं धारा 420 का मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
यह सनसनीखेज मामला जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने आया है। इस मामले के बारे में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी आनंद अग्रवाल नामक एक व्यक्ति ने कथित तौर पर फेसबुक पर उपलब्ध एक लिंक से शेयर मार्केट में पैसा लगाया। उस पर करीब 32 लाख खपाने के बाद पीडि़त ने फेसबुक पर उपलब्ध एक अन्य कथित शेयर मार्केट लिंक पर जाकर फिर से लाखों रुपए लगा दिए। अधिकारी ने बताया कि ट्रेस करने पर पता चला है कि आरोपी ने विदेश से इस कांड को अंजाम दिया है। पीडि़त के अकाउंट में करोड़ों का इनकम दिख रहा है लेकिन उसे निकालने के लिए आरोपियों द्वारा 60 लाख रुपए और जमा करने की बात कही जा रही है। अब जाकर प्रार्थी को अपने ठगे जाने का अहसास हुआ है। जिसके बाद उसने पुलिस को इस मामले की सूचना दी है।
क्राइम ब्रांच करेगी जांच : अधिकारी
इस संबंध में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि कुल मिलाकर 41 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी हुई है। दो अलग अलग फर्जी लिंक से इस वारदात की कड़ी जुड़ रही है। उन्होने बताया कि जांच में आरोपी का नंबर विदेशी पाया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले को आगे साइबर क्राइम ब्रांच हैंडल करेगी।

You Might Also Like

धरमजयगढ़ व रायगढ़ वन मंडल में गजराजों का आतंक

हाथीगड़ा में ग्रामीणों ने किया बिजली आफिस का घेराव

वन महोत्सव कार्यक्रम में सांसद व विधायक हुए शामिल

लात घुसो व डंडे से पीट-पीटकर ग्रामीण की हत्या

प्रधानमंत्री बीमा योजना के लाभान्वित 2 हितग्राही को मिले 2-2 लाख

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हेलमेट के उपयोग को जिम्मेदारी के साथ दे बढ़ावा- वित्त मंत्री
Next Article टीआरएन कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

खबरें और भी है....

साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
थाने में लगे वायरलेस टावर पर चढ़ कर महिला ने लगाई फांसी
जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश
छत्तीसगढ़ कैडर के दो आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी
अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?