NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध होर्डिंग को हटाएं और वैध होर्डिंग करें मजबूत : कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > अवैध होर्डिंग को हटाएं और वैध होर्डिंग करें मजबूत : कलेक्टर
सारंगढ़

अवैध होर्डिंग को हटाएं और वैध होर्डिंग करें मजबूत : कलेक्टर

कलेक्टर धर्मेश ने बाढ़ आपदा राहत की बैठक ली

lochan Gupta
Last updated: June 11, 2024 9:03 pm
By lochan Gupta June 11, 2024
Share
3 Min Read

सारंगढ़। कलेक्टर धर्मेश साहू ने बारिश में होने वाले बाढ़ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए गत दिवस कलेक्टोरेट सभा कक्ष में बाढ़ आपदा राहत का बैठक लिया। कलेक्टर साहू ने प्रभारी अधिकारियों को कहा कि जिले में स्थापित अवैध होर्डिंग को हटाएं तथा वैध होर्डिंग की मजबूती की जांच करें, मजबूती नहीं पाने की स्थिति में संबंधित होर्डिंग कंपनी या स्वामी को होर्डिंग मजबूत करने के लिए नोटिस जारी करें। ताकि होर्डिंग से आंधी तूफान होने पर किसी अप्रिय स्थिति की नौबत नहीं आए। कलेक्टर ने नगरीय निकाय के नगरपालिका और नगर पंचायत के सीएमओ को कहा कि बारिश आने के पूर्व नालियों का सफाई व्यवस्था को मजबूत रखें।
कलेक्टर ने प्रभारी सेनानी नगर सेना से बाढ़ आपदा के बचाव के संबंध में आवश्यक तैयारी की जानकारी ली। श्री धर्मेश साहू ने कहा कि सभी आपदानियंत्रण अधिकारी हेतु आपदा राहत के लिए एक प्लान तैयार करें, कंट्रोल रूम का नंबर 07768-299016 हो। सूचना तंत्र मजबूत हो। गांव में बारिश का आंकलन करते हुए बाढ़ आपदा से बचने के लिए राहत शिविर के संबंध में तत्काल मुनादी किया जाए। इसके साथ ही नजदीकी थाना व अधिकारी का नंबर हो। डूबान क्षेत्र के गांव का नक्शा हो, पानी कहां-कहां भरता है ऐसे गांवों और स्थानों को चिन्हित करके रखा जाना है। इसी प्रकार आपदा राहत शाखा और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना है किन किन नजदीक स्थानों में राहत सामाग्री सूखा अनाज, दवा, पशु चारा, भंडारण करके रखा जाए की आपदा के समय तुरंत उपलब्ध किया जा सके। कलेक्टर ने अधिकारियों को कहा कि बाढ़ प्रभावित गांव और जिले के तैराकों की सूची तैयार किया जाए और समाज सेवा के इच्छुक तैराकों के मोबा. नंबर की सूची रखें।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर श्री साहू को विद्युत अधिकारी श्री नरेन्द्र नायक ने जानकारी दी कि बाढ़ से जलमग्न होने पर कई ट्रांसफार्मर जलमग्न होते हैं और मानव तथा गाय बैल आदि के विद्युत करंट को ध्यान में रखकर विद्युत बंद किया जाता है। धर्मेश साहू ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को कहा कि गंगरेल बांध से गेट खोलने पानी छोडऩे की जानकारी लगातार अपडेट बाढ़ राहत शाखा को उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा सहित जिले के अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पुष्पांजली अर्पित : विधायक

10 जुआड़ी पकड़ाए, 1 लाख 81 हजार रुपये जप्त

अशोका पब्लिक स्कूल में आनन्द मेला सम्पन्न

निकाय चुनाव होते ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज

डॉ दिनेश, अजय, संजय व सरिता नायक जिपं अध्यक्ष पद के दावेदार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सोलो नृत्य में अपेक्षा केशरवानी का द्वितीय स्थान रहा
Next Article डीईओ पर मांनसिक प्रताडऩा व परेशान का आरोप

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?