रायगढ़। ऑल इंडिया लीनेस क्लब सी.एम.-1 संपदा की इकाई रायगढ़ ग्रेटर क्लब द्वारा ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर वट सावित्री व्रत का पावन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया द्य पौराणिक मान्यता है कि जब सावित्री के पति सत्यवान के प्राण यमराज ने हर लिए थे तो सावित्री ने यमराज देव से अपने पति के प्राण लौटाने के लिए प्रार्थना की थी, सावित्री की बड़ी मिन्नतों के बाद यमराज देव ने सत्यवान के प्राण वटवृक्ष की जड़ों में जकडक़र रखा था और सावित्री को पुत्रवती होने का आशीर्वाद दिया था। देवी सावित्री भी इसी वृक्ष के नीचे निवास करने लगी सावित्री की पति भक्ति से यमराज प्रसन्न होकर सत्यवान के प्राण लौटा दिये। तब से यह व्रत वट सावित्री व्रत से नाम से जाना जाने लगा। इसलिए विवाहित स्त्रियां अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिये वट वृक्ष की पूजा करती है। ग्रेटर क्लब द्वारा पूजा करने वाली महिलाओ को प्रसाद और सुहाग की सामग्री का वितरण किया गया। अध्यक्ष लीनेस संगीता शर्मा ,सचिव लीनेस कृष्णा चौहान, चेयरपर्सन लीनेस संगीता सरोगी, आदि लीनेस सदस्यों ने समाज हित में अपनी सराहनीय योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
लीनेस क्लब रायगढ़ ग्रेटर ने वट सावित्री पर्व धूमधाम से मनाया

By
lochan Gupta

खबरें और भी है....
