NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बृहस्पत सिंह समेत कांग्रेस के बागियों की हो सकती है वापसी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > बृहस्पत सिंह समेत कांग्रेस के बागियों की हो सकती है वापसी
रायपुर

बृहस्पत सिंह समेत कांग्रेस के बागियों की हो सकती है वापसी

दीपक बैज बोले- लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद सीनियर नेताओं से करेंगे बात

lochan Gupta
Last updated: May 22, 2024 10:30 pm
By lochan Gupta May 22, 2024
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई बागी नेताओं की लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद घर वापसी हो सकती है। पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह, पार्षद अजीत कुकरेजा, आनंद कुकरेजा समेत कई चर्चित नाम उस लिस्ट में शामिल हैं, जिनके कांग्रेस में वापसी की संभावना है। विधानसभा चुनाव के दौरान और बाद में कांग्रेस पार्टी में जमकर अंतर्कलह देखने को मिली थी, कई नेताओं पर कार्रवाई भी की गई थी।
कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक कुल 35 पार्टी नेताओं को बाहर कर रास्ता दिखाते हुए निष्कासन की कार्रवाई की थी। वहीं 15 ऐसे नेता भी थे, जिन्हें पार्टी ने कारण बताओ नोटिस दिया था। 2 नेताओं को पार्टी ने निलंबित भी किया था। इनमें से अब तक पूर्व विधायक विनय जायसवाल, रामशरण यादव और प्रेम चंद जायसी को पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले ही इसकी पार्टी में वापसी हो चुकी है। बृहस्पत सिंह, किस्मत लाल नन्द, सागर सिंह बैस, गोरेलाल बर्मन, हलधर साहू, मीणा साहू, अनूप नाग, कांति नाग, अजीत कुकरेजा और आनंद कुकरेजा उन बड़े नामों में से हैं, जिनको पार्टी ने चुनाव में पार्टी से बाहर कर दिया था। विनय जायसवाल के वापसी के बाद से ही बृहस्पत के भी जल्द घर वापसी को चर्चा है। वहीं पार्षद और पूर्व एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा और आनंद कुकरेजा भी एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।
सीनियर नेताओं से बातचीत के बाद होगा फैसला
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बागियों के घर वापसी को लेकर कहा है कि निश्चित रूप से पार्टी इस पर विचार करेगी, लेकिन अभी पहले 4 जून को नतीजे आने दीजिए। नतीजे आने के बाद हम अपने सीनियर नेताओं और प्रदेश प्रभारी से चर्चा करेंगे, उसके बाद ही आगे कोई फैसला लेंगे।
कांग्रेस का फिर हाथ थाम सकते हैं बृहस्पत
लोकसभा से पहले विनय जायसवाल और बृहस्पत सिंह की कांग्रेस में वापसी की खबरें थी। दोनों ने पार्टी नेताओं से मिलकर बात भी की थी, लेकिन उस वक्त बृहस्पत पार्टी में नहीं आए। प्रेस से फ़ोन पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था कि पार्टी चाहेगी तो वो जरूर दोबारा आएंगे। भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर इनकार करते हुए उन्होंने कहा था कि मैं भाजपा नहीं जा रहा हूं, ऐसी कोई बात है ही नहीं।

You Might Also Like

कांग्रेस दफ्तर में केबिन को लेकर खींचतान

सिंथेटिक ड्रग्स रैकेट मामले में बड़ी कार्रवाई

बकाया भुगतान को लेकर प्रदेश के 3048 राइस मिलर्स आंदोलन पर

रायगढ़ सीएसपी आकाश शुक्ला का तबादला

सेक्सटॉर्शन केस : डॉ. आशीष सिन्हा को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अमलेश्वर में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा
Next Article रायपुर में बेटे ने की चाकू गोदकर बाप की हत्या

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?