NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डिप्टी रेंजर को बोलेरो ने मारी ठोकर, हुई मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डिप्टी रेंजर को बोलेरो ने मारी ठोकर, हुई मौत
रायगढ़

डिप्टी रेंजर को बोलेरो ने मारी ठोकर, हुई मौत

एफसीआई गोदाम के पास की घटना, वाहन छोड़ फरार हुआ चालक

lochan Gupta
Last updated: May 17, 2024 12:09 am
By lochan Gupta May 17, 2024
Share
4 Min Read

धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को एक बड़ी दुर्घटना घटित हुई। जिसमें बोलेरो चालक ने वन विभाग में तैनात डिप्टी रेंजर को पीछे से ठोकर मार दी। दोपहर को हुए इस हादसे के वक्त डिप्टी रेंजर बाइक पर सवार होकर ऑफिस से निकल कर आ रहे थे। इस दौरान धरमजयगढ़ नगर में स्थित एफसीआई गोदाम के पास पीछे से आ रही बोलेरो वाहन ने अधिकारी को चपेट में ले लिया।
ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि इस घटना में डिप्टी रेंजर दूर जा गिरे और उन्हे गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उन्हें तत्काल स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वाहन छोडक़र चालक मौके से फरार हो गया है। इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इस मामले के बारे में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दोपहर धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत पदस्थ डिप्टी रेंजर संजय तिवारी ऑफिस से निकल कर डिविजन कार्यालय की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह मेन रोड पर आकर एफसीआइ गोडाउन के पास पहुंचे उसी समय पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइक सवार अधिकारी को ठोकर मार दी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस और वन अमले की मदद से अधिकारी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फारेस्ट एसडीओ बाल गोविंद साहू सहित अन्य अधिकारी तत्काल हॉस्पिटल पहुंचे और घटना को लेकर शोक व्यक्त किया। इस घटना के बारे में धरमजयगढ़ थाना के प्रभारी अधिकारी डेविड टोप्पो ने बताया कि बोलेरो वाहन को स्थानीय बसंत यादव नामक एक व्यक्ति चला रहा था। जिसने बाइक सवार डिप्टी रेंजर को पीछे से ठोकर मार दी। इस हादसे में डिप्टी रेंजर संजय तिवारी की मौत हो गई है। अधिकारी ने बताया कि बोलेरो चालक घटनास्थल से भाग गया है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। साथ ही घटनाकारित वाहन को जब्त कर लिया गया है।
हादसे की पृष्ठ भूमि को लेकर चर्चा का माहौल गर्म
इस पूरे मामले में अंदरुनी और विश्वस्त सूत्रों से जिस तरह की कथित पृष्ठ भूमि सामने आई है उसे को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल गर्म बना हुआ है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा सवाल खड़े किए कि यह महज़ एक दुर्घटना है या फिर इसे हादसे का रूप देने की सुनियोजित साजि़श रची गई है। बहरहाल, पुलिस की तफ्तीश के बाद ही इस हादसे के पीछे के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। संभव है कि पुलिस की तफ्तीश में अप्रत्याशित बातें निकलकर सामने आए। जानकारी के मुताबिक मृतक डिप्टी रेंजर कुछ महीने पहले ही स्थानांतरित हो कर धरमजयगढ़ वन मंडल में पदस्थ हुए थे। इस हादसे को लेकर वन विभाग में गम का माहौल है।

You Might Also Like

जननेता रोशनलाल अग्रवाल को जिलेवासियों ने दी श्रद्वांजलि

घरघोड़ा में मुआवजा घोटाले का विस्फोट!

संबलपुरी गौठान में वी क्लब ने मनाया गोपाष्टमी पर्व

अब गणित के सवाल, जीवविज्ञान के कांसेप्ट और अर्थशास्त्र की थ्योरीज समझने में होगी आसानी

आर.एल. हॉस्पिटल में 23 को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहर के बाढ़ डुबान क्षेत्र का निगम कमिश्नर चंद्रवंशी ने किया निरीक्षण
Next Article तीन लोगों को तेज रफ्तार बाईक सवार ने ठोका

खबरें और भी है....

भव्य कलश यात्रा के साथ 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ
चेकमेट जशपुर: शतरंज की बिसात पर चमके जिले के विद्यार्थी, पत्थलगांव में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन
धान कोचियों पर पुलिस की सक्रिय नजर, फिर पकड़ा 367 क्विंटल धान
रक्षक पाठ्यक्रम छात्रों के सुरक्षित भविष्य गढऩे में सहायक होगा : सीएम साय
नवीन पाठ्यपुस्तक एवं नई शिक्षा नीति के संबंध मे जोन स्तरीय 5 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भव्य कलश यात्रा के साथ 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?