NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेस है लोकतंत्र की हत्यारी : सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > कांग्रेस है लोकतंत्र की हत्यारी : सीएम साय
रायपुर

कांग्रेस है लोकतंत्र की हत्यारी : सीएम साय

lochan Gupta
Last updated: April 27, 2024 11:54 pm
By lochan Gupta April 27, 2024
Share
4 Min Read

रायपुर/पटना/लवन। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरिया जिले के पटना में आयोजित चुनावी सभा में कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। मुख्यमंत्री बोले कि आपातकाल में कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया, संविधान में 80 बार संशोधन किया। वही कांग्रेस तीसरी बार मोदी सरकार बनते ही आरक्षण खत्म हो जाने, संविधान से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस का यह आरोप निराधार है। जबकि लोकतंत्र की हत्या करने का काम कांग्रेस ने किया है।
श्री साय ने कहा कि कांग्रेस ने अपने पांच साल के शासनकाल में प्रदेश को लूटने का काम किया। अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। कोरबा की एक कलेक्टर ने डीएमएफ की राशि में खूब घोटाला किया। जो आज जेल में चक्की पीस रही है। ठीक इसके विपरीत हमारी भाजपा सरकार ने मात्र 3 महीने में मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया। आज किसान, महतारी, आदिवासी सभी हमारी योजनाओं से लाभान्वित हैं। इसलिए डबल इंजन की सरकार बनाना है, ये आशीर्वाद आप सभी से मांगने आया हूँ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरोज पांडेय महापौर, विधायक, सांसद, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी की केंद्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद जैसे बड़े-बड़े पदों पर रहीं। एक बार में महापौर-विधायक-सांसद बनने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है। ऐसी प्रखर वक्ता और योग्य नेत्री को आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाना है, दिल्ली भेजना है। जैसे छत्तीसगढ़ में जनहित का सब काम सांय-सांय हो रहा है, वैसे ही कोरबा लोकसभा के विकास का काम सांय-सांय होगा। जनसभा में लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय, विधायक गण भैयालाल राजवाड़े, राजेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, भाजपा नेता शैलेश शिवहरे सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
इधर जांजगीर-चांपा लोकसभा के लवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। एक चायवाले, गरीब के बेटे मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति और 2047 तक विकसित भारत बनाने का चुनाव है। श्री साय ने कहा कि मोदी जी ने देशवासियों को कोरोना का इंजेक्शन मुफ्त में देने का काम किया। 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में चावल दिया जा रहा है। जनहित के सभी बड़े-बड़े काम मोदी जी ने किये हैं। इसलिए उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर बहन कमलेश जांगड़े को जिताना होगा और सांसद बनाकर दिल्ली भेजना होगा, यही आशीर्वाद आप सभी से मांगने आया हूँ। सीएम साय ने कहा कि बस्तर सहित कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद में जमकर मतदान हुआ है। जो इस बात का संकेत है कि चारों लोकसभा सीट में भाजपा की जीत हो रही है, इसलिए आप सभी जांजगीर की सीट भी जिताइये। ये आग्रह मैं आप सभी से करने आया हूँ। जनसभा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े, जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े, भाजपा नेता धनीराम धीवर सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

You Might Also Like

देशभर में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव

मुख्यमंत्री ने दिव्यांग नव दंपत्तियों को दिए आशीर्वाद

सार्वजनिक जगहों पर बंद हो नशाखोरी : डिप्टी सीएम साव

बागेश्वर धाम में 251 कन्याओं का विवाह में शामिल हुए सीएम साय

पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ को देंगे करोड़ों के सौगात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चाइल्ड लाइन व पुलिस की संयुक्त टीम ने रोकवाई तीन शादियां
Next Article भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पहली बार आदिवासी बेटे को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर जनता से अपना वादा निभाया। अब प्रदेश की जनता द्वारा मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर अपना वादा निभाने है समय- सीएम विष्णु देव साय

खबरें और भी है....

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
सर्पदंश से युवक की मौत
गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी
बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी
सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

Popular Posts

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?