NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बाजार में बिक रही एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बाजार में बिक रही एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री
रायगढ़

बाजार में बिक रही एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री

कार्रवाई से बच रहा फुड एण्ड सेफ्टी विभाग, इनकी लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लोग

lochan Gupta
Last updated: April 26, 2024 12:21 am
By lochan Gupta April 26, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। बाजार में बिक रही खाद्य पदार्थों की लंबे समय से जांच नहीं होने के कारण इन दिनों ज्यादातार खाद्य सामग्री एक्सपायरी डेट की बिक रही है। जिसको लेकर कई बार विवाद की भी स्थिति बन रही है, जिसको लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों फुड एण्ड सेफ्टी विभाग की सुस्त रवैये के चलते बाजार में ज्यादातर एक्सपयरी डेट की खाद्य सामग्री धडल्ले से बिक रही है। इस दौरान अगर कोई देख लेता है तो वापस कर देता है, लेकिन ज्यादातर लोग बगैर देखे ही उसका सेवन कर ले रहे हैं, जिसके चलते लोगों के सेहत पर भी असर पडऩे का भय बना हुआ है। साथ ही व्यवसायी अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में कम रेट में एक्सपायरी डेट के मिक्चर खरीद कर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बेच रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा शिकायत केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से आ रही है। यहां ज्यादातर बालाजी मिक्चर कंपनी की नमकीन बिकती है, वहीं बताया जा रहा है कि बस स्टैंड में हर दिन 500 से 600 यात्री प्रतिदिन पहुंचते हैं, जो हर हमेशा मिक्चर सहित अन्य खाद्य पदार्थ को खरीद कर सेवन कर रहे हैं। ऐसे में कई बार लोग डेट देख लेते हैं तो वापस कर देते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग बगैर डेट देखे ही पैकेट खोलकर जब सेवन करते हैं तो उसके स्वाद खराब होने के बाद जब दुकानदार को बोलते हैं तो उनके द्वारा यह बोला जाता है कि पैकेट खुल गया है, जिससे वापस नहीं होगा, ऐसे में लोगों को न चाहते हुए भी उसका पैसा देना पड़ता है, जिसको लेकर आए दिन विवाद की भी स्थिति निर्मित हो रही है।
इस संबंध में डाक्टरों से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि बंद पैकेट छह माह तक वैध रहता है, इसके बाद उसमें फफुद लगना शुरू हो जाता है, जो लोगों को नहीं दिखता, ऐसे में इसका सेवन करने से कई बार पैरालाइसिस, पेट दर्द, उल्टी-दस्त जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा होता है। ऐसे में बंद पैकेट खाद्य पदार्थ खरीदते समय एक्सपायरी डेट देखकर ही खरीदना चाहिए, ताकि इस तरह के गंभीर बीमारी से बचा सके।
साल में एक बार होती है जांच
गौरतलब हो कि फुड एण्ड सेफ्टी विभाग पूरे साल कुंभकर्णीय नींद्रा में रहती है और जब दीपावली त्यौहार आता है तब खानापूर्ति के लिए एक-दो दुकानों में जांच कर सैंपल कलेक्ट करती है। इसके बाद किसी भी दुकानों की जांच नहीं होती, जिसके चलते व्यवसायी धड्ल्ले से एक्सपायरी डेट की मिक्चर बेच रहे हैं। साथ ही लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत करने के लिए कई बार विभाग के संबंधित अधिकारियों से भी संपर्क किया जाता है, लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जाता। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
जवाब देने से कतरा रहे अधिकारी
इस संबंध में जब फुड एण्ड सेफ्टी विभाग के अधिकारी मोहित बेहरा से संपर्क किया गया तो पहले तो उन्होंने फोन रिसिव नहीं किया, बाद में जब दोबारा संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल बंद हो गया, ऐसे में काफी समय तक संपर्क करने की कोशिस की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी।

You Might Also Like

सीएमएचओ ने ली समस्त नेत्र सहायक अधिकारियों की बैठक

रायगढ़ के युवा उद्यमी राहुल अग्रवाल को मिला सम्मान

कोयला खदान के लिए एसईसीएल को नहीं देंगे जमीन

बिना अनुमति बोर खनन कर रही दो गाड़ी जप्त

ठंड का कहर, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंचा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहर के गद्दी चौक पर ट्रांसफार्मरों में लगी भीषण आग
Next Article रेलवे ने पार्किंग संचालक पर ठोंका 25 हजार का जुर्माना

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?