NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराना भगवान राम के ननिहाल और माता शबरी की धरती छत्तीसगढ़ का है घोर अपमान : नरेन्द्र मोदी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जांजगीर चांपा > राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराना भगवान राम के ननिहाल और माता शबरी की धरती छत्तीसगढ़ का है घोर अपमान : नरेन्द्र मोदी
जांजगीर चांपा

राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराना भगवान राम के ननिहाल और माता शबरी की धरती छत्तीसगढ़ का है घोर अपमान : नरेन्द्र मोदी

आमसभा के मंच से कहा- जिस बेटे का रक्षा कवच देश की करोड़ों माता-बहनें हैं, उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सक्ती जिले के जेठा स्थित मैदान में प्रधानमंत्री ने आमसभा को किया संबोधित

lochan Gupta
Last updated: April 23, 2024 11:47 pm
By lochan Gupta April 23, 2024
Share
16 Min Read

जांजगीर-चांपा/सक्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के विजय संकल्प शंखनाद रैली में हुँकार भरते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में हमने स्थानीय उत्पाद को विश्व बाजार मुहैया कराने 13 हजार करोड़ रुपए की विश्वकर्मा योजना और जन-मन योजना शुरू की है और कांग्रेस के नेता लाठी से मोदी का सिर फोडऩे की धमकी दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि मोदी मर जाए। लेकिन, मोदी सिर ऊँचा करके चलता है। मोदी इनकी धमकियों से डरने वाला नहीं है। गरीबों को जिन्होंने लूटा, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। कोई घर में घुस आए और लूटपाट करने लगे तो परिवार का हर सदस्य भिड़ जाता है और मोदी के लिए तो मेरा भारत ही मेरा परिवार है। मोदी की रक्षा देश के करोड़ों लोग करेंगे। जिस बेटे का रक्षा कवच देश की करोड़ों माता-बहनें हैं, उसके लिए तो मौत को भी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सक्ती जिले के जेठा स्थित मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूरे मोदी समाज को गाली दी, पिछड़े वर्ग को गाली दी और हमने पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए के लिए ओबीसी आयोग बनाया, पिछड़ों को स्थानीय भाषा में उच्च शिक्षा का अधिकार दिया और आज यहाँ के कांग्रेस नेता, मोदी का सिर फोडऩे और उसके मरने की बात कह रहा है। दरअसल, हमने जब घोटालेबाजों का रास्ता रोका, बिचैलियों की कमाई बंद की, तब से इनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया। यहाँ के लोगों के साथ धोखा किया, उनकी जाँच चल रही है। अपने देश को, अपने परिवार को लूटपाट से बचाने में जुटा हूं। मोदी कहता है भ्रष्टाचार हटाओ और कांग्रेस कहती है भ्रष्टाचारी बचाओ। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस संविधान खत्म कर देने, आरक्षण खत्म कर देने का झूठ फैला रही है। कांग्रेस कितने दिन यह झूठ फैलाएगी? इस देश का संविधान कोई नहीं बदल सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक सांसद, कर्नाटक में दक्षिण के राज्यों को मिलाकर अलग देश बनाने की बात कर रहे हैं। गोवा के कांग्रेस उम्मीदवार सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि गोवा में भारत का संविधान नहीं चलेगा, यह संविधान गोवा पर थोपा गया है। कभी जम्मू-कश्मीर में यही कहा जाता था कि भारत का संविधान नहीं चलेगा, पर आज उनकी बोलती बंद है।
कांग्रेस के लोग बौखला गए हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को जांजगीर-चाँपा और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार क्रमश: कमलेश जांगड़े व राधेश्याम राठिया के समर्थन में आहूत महती चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सवाल किया कि क्या यह भारत के संविधान का अपमान और उससे छेड़छाड़ नहीं है? गोवा के कांग्रेस उम्मीदवार ने राहुल गांधी से हुई चर्चा को सार्वजनिक किया है, जिसका साफ मतलब है कि राहुल गांधी की इसमें मौन सहमति है। देश के एक बड़े हिस्से में नकारे जाने से कांग्रेस के लोग बौखला गए हैं, इसलिए देश के भीतर इस तरह के टापू बना रहे हैं। आज वे गोवा में भारत के संविधान को नकार रहे हैं, कल देश में डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को नकारने का पाप करेंगे। यह देश को तोडऩे की कांग्रेस की सोची-समझी चाल है।
भाजपा ने बनवाया राम मंदिर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशवासियों की उम्मीद पूरी करते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का काम भाजपा ने किया। जबकि, कांग्रेस राम मंदिर के नाम पर तानाकशी करती रही, पर जब मंदिर में रामलला की प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया तो सातवें आसमान से भी उँचे अपने अहंकार के चलते कांग्रेस ने यह न्योता ठुकरा दिया। यह भगवान राम के ननिहाल और माता शबरी की धरती छत्तीसगढ़ का घोर अपमान है। धर्म के नाम पर देश को बाँटने वाली कांग्रेस शुरू से तुष्टीकरण में लगी रही है। वोट बैंक का राजनीति कांग्रेस के डीएनए में है और इसके लिए वह दलितों, वंचितों, आदिवासियों, पिछड़ों का हक मारने से भी पीछे नहीं हटती। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर काम कर रही है।
सभी वर्ग का कल्याण हमारी प्राथमिकता
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि हमारी प्राथमिकता गाँव, गरीब, किसान, महिला और नौजवान का कल्याण है। हमने नारे नहीं दिए बल्कि, 10 वर्षों में काम किया। हमारी नीति और नीयत सही है। हम जो कहते हैं, उसे पूरा करने के लिए परिश्रम करते हैं, चुनौतियों को भी चुनौती देकर अपना कहा पूरा करते हैं। हमने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी बढ़ाई, धान की कीमतें बढ़ाई, धान की बढ़ी हुई कीमत दी और एकमुश्त अंतर की राशि का भुगतान किसानों को किया। दो साल का बकाया बोनस भी दिया। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने कमाल कर दिखाया है। छत्तीसगढ़ में 45 हजार करोड़ रुपए किसानों को मिले हैं।
दलित और आदिवासी को अपमानित तक किया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 से पहले 60 वर्षों तक एक ही परिवार सीधे या रिमोट से सरकार चलाता रहा। कांग्रेस ने कभी दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी नहीं करने दी। भाजपा ने एक दलित बेटे और एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया तो कांग्रेस ने न केवल उसका विरोध किया बल्कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को अपमानित तक किया। पीएम मोदी ने कहा कि तीसरी बार हमारी सरकार के पास बहुत काम बाकी है इसलिए, 7 मई को मोदी के लिए एक घंटे का समय निकालकर वोट करने जरूर जाएँ और राधेश्याम राठिया व कमलेश जांगड़े को मेरी मदद के लिए जिताकर एक मजबूत सरकार के लिए अपना भरपूर समर्थन दें। पीएम मोदी ने साफ कहा कि इंडी गठबंधन को वोट करने से उसकी सरकार नहीं बनेगी, इसलिए भाजपा व एनडीए को दिया गया आपका एक-एक वोट एक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करेगा।
चुनावी सभा में रही इनकी उपस्थिति
चुनावी सभा को प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक द्वय गुरु खुशवंत साहेब व अनुज शर्मा, भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े (जांजगीर-चाँपा) व राधेश्याम राठिया (रायगढ़) ने भी संबोधित किया। जबकि, इस मौके पर प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा, रायगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, विधायक राजेश मूणत, सांसद गुहाराम अजगले, लोकसभा प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक गोमती साय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, सतनामी समाज के गुरु बालदास साहेब, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, निर्मल सिन्हा, विधायक सौरभ सिंह, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य संयोगिता जूदेव, संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, पूर्व कृषि मंत्री मेघाराम साहू, पूर्व विधायक खिलावन साहू, रामनामी समाज के अध्यक्ष आचार्य मेहतर राम रामनानी, दिनेशलाल जांगडे, रामनामी समाज की अध्यक्ष सतबाई रामनामी, संतोष लहरे, लोकसभा सह प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला, लीलाधर सुल्तानिया, जिला प्रभारी गिरधर गुप्ता, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक चैतराम देवांगन, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक केशव चंद्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंग चंदेल, महेश साहू, पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े, धनीराम धीवर, जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नंदनी राजवाड़े, जिलाध्यक्ष सुभाष जलान, जिला सचिव ?श्यामा बाई साहू, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विद्या सिदार और प्रधानमंत्री मोदी की सभा के ठीक एक दिन पहले अपने 50 समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई पूर्व विधायक सरोजा मनहरण राठौर व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव मनहरण राठौर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे
नमो ड्रोन दीदी, महतारी वंदन योजना और लखपति दीदी योजना की चर्चा कर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम अब तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। जांजगीर-चाँपा में 50 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, दो लाख नल जल कनेक्शन और तीन लाख बहनों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया गया है। मुफ्त राशन योजना अगले पाँच सालों तक चलती रहेगी। आयुष्मान योजना के तहत अब 70 साल आयु के सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

सक्ती में मोदी की महासंकल्प रैली में शामिल हुए गुरुपाल भल्ला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जांजगीर लोकसभा के सक्ती विधानसभा के ग्राम जेठा में महासंकल्प रैली के माध्यम से हुंकार भरी, इस दौरान सक्ती में आयोजित मोदी की महासंकल्प रैली में रायगढ़ के भाजपा नेता गुरूपाल भल्ला भी शामिल हुए। सक्ती में आयोजित महासंकल्प रैली में मोदी ने अपने उद्बोधन छत्तीसगढ़ की जनता से सभी 11 सीट जीतने का वायदा लिया उन्होंने कहां आपने छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के नेतृत्व में जो सरकार बनाई और मुझे भी तीसरी बार देश की सरकार बनाने में छत्तीसगढ़ की जनता आशिर्वाद दे और जब यह डबल इंजन की सरकार अपने विकास के कार्यों का जनता के लिए सामने लाएगी तो देखिए देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ भी देश के सबसे विकसित राज्यों में अपना स्थान बनाएगा।

झूठ फैला रही कांग्रेस : सीएम साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लगातार लगाव बना हुआ है। पिछले विधानसभा के चुनाव में मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन ने विश्वास करते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा को जिताया और भाजपा की सरकार बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी देश के 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं। लोकसभा का यह चुनाव महत्वपूर्ण है। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमें शत-प्रतिशत मतदान करना है। कांग्रेस हार रही है, इसलिए बौखलाकर झूठ बोलकर भ्रम फैला रही है। जिस कांग्रेस ने अपने पूरे कार्यकाल में संविधान से छेड़छाड़ की, 80 बार उसमें संशोधन किया, वह कांग्रेस आज संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त कर देने का झूठ फैला रही है। कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया था, अत्याचार-भ्रष्टाचार, अनाचार-दुराचार का आतंकराज चल रहा था।
मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य जारी
प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तीन महीनों की अल्पावधि में मोदी की गारंटी को पूरा करने में उनकी सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार बनने के बाद पहला काम प्रधानमंत्री आवास योजना, जिसे कांग्रेस की सरकार ने रोक रखा था, उसकी स्वीकृति पहली कैबिनेट बैठक में दे दी गई। 2 वर्षों के बकाया बोनस का भुगतान 25 दिसंबर को कर दिया गया। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की शुरुआत भाजपा ने की और रिकॉर्ड खरीदी की। इस वर्ष 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया और अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान 12 मार्च को 24.72 लाख किसानों के खातों में भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपये प्रतिमाह देने की शुरुआत भी 10 मार्च को कर दी गई है। रामलला दर्शन योजना का वादा भी पूरा कर दिया गया है। पीएससी घोटाला की जाँच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है। तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी करने की घोषणा हमने कर दी है। शेष वादों को भी हम जल्द से जल्द पूरा करेंगे। हमारी सरकार साँय-साँय काम कर रही है, वादे पूरा कर रही है और वहीं कांग्रेसी आँय-बाँय बोल रहे हैं। अब उस कांग्रेस का को बाय-बाय करना है। सीएम साय ने आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की रायगढ़ और जांजगीर-चाँपा में कमल खिलाना है और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

पीएम मोदी बोले-रामनामी समाज के पूर्वजों ने डेढ़ सौ साल पहले बता दिया था कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कब होगी

सक्ती। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सक्ती के जेठा गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जब पीएम मोदी सक्ती में चुनावी सभा के मंच पर पहुंचे, तब उनके मंच पर रामनामी समुदाय के आचार्य और माता भी बैठे हुए नजर आयी। इस दौरान पीएम मोदी ने उनका जिक्र करते हुए कहा कि रामनामी समुदाय के लोग अयोध्या में भी मुझे आशीर्वाद देने पहुंचे हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोसा, कांसा, कंचन की नगरी के नाम से जांजगीर-चाम्पा का नाम शुमार है, इस धरती को मेरा प्रणाम है। उन्होंने कहा कि रामनामी समुदाय के लोगों का भी आशीर्वाद मुझे मिला। रामनामी समाज अपनी भक्ति, भजन और श्रीराम के लिए समर्पण के लिए जाना जाता है। रामनामी समाज के पूर्वजों ने डेढ़ सौ साल पहले बता दिया था कि रामलला की प्राणप्रतिष्ठा कब होगी। सबने मान लिया था कि राममंदिर नहीं बनेगा, लेकिन उस उम्मीद को पूरा करने का काम भाजपा ने किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में एक ऐसा समुदाय है, जिसे रामनामी नाम से जाना जाता है। परशुराम द्वारा स्थापित यह एक हिंदू संप्रदाय है, जो भगवान राम की पूजा करता है। इस समुदाय के लोग पूरी तरह से राम भक्ति में रमे हुए होते हैं। इसका अंदाजा आप उन्हें देखकर ही लगा सकते हैं। राम की भक्ति इनके अंदर ऐसी बसी हुई है कि इन्होंने पूरे शरीर पर ‘राम नाम’ का गोदना गुदवाया हुआ है, जो भगवान राम से गहरे संबंध की अभिव्यक्ति है। इस समुदाय के लिए राम उनकी संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। भगवान राम की भक्ति और उनका गुणगान ही इनकी जिंदगी का खास मकसद है।

You Might Also Like

संवाद से समाधान की ओर, जन सेवा को समर्पित है सुशासन तिहार : चौधरी

प्रदेश भर के दिव्यांगों ने राजधानी रायपुर में निकाला पैदल मार्च

जल जीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन में जमकर गड़बड़ी

पत्नी को डंडे से मार-मार कर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

चंद्रा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष ज्ञानसिंह चंद्रा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अलग-अलग सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत
Next Article सामान्य प्रेक्षक सौरभ स्वामी ने स्ट्रांग रूम से जुड़े सभी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
खड़ी ट्रेलर से टकराया बाइक चालक, हुई मौत
दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए प्रगति नगरवासी
प्रगति नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?