NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दिल्ली-चेन्नई क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते दो पकड़ाये
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दिल्ली-चेन्नई क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते दो पकड़ाये
रायगढ़

दिल्ली-चेन्नई क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते दो पकड़ाये

35 हजार नगद, 01 आईफोन व 01 वन प्लस मोबाइल सहित 2 लाख की मशरूका जप्त

lochan Gupta
Last updated: April 1, 2024 11:24 pm
By lochan Gupta April 1, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले की पुलिस के द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने बीती रात दिल्ली-चेन्नई क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से हजारों रूपये की नगदी, मोबाईल फोन के अलावा लाखों रूपये का सामान जब्त किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर कार्यवाही जारी है। कल शहर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लिखते साइबर सेल और कोतवाली पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को पकड़ा गया था। इसी क्रम में कल रविवार 31 मार्च की रात्रि नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला एवं डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर साइबर सेल एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर ढिमरापुर चौक पर आरोपी गौरव देवांगन पिता हेमन्त देवांगन उम्र 30 वर्ष साकिन पैलेस रोड गद्दी चौक थाना कोतवाली रायगढ़ को दिल्ली और चेन्नई के मध्य आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़ा गया है।
आरोपी गौरव देवांगन से 15 हजार नगद एवं वनप्लस मोबाइल कीमत करीब 42 हजार रुपए तथा जिंदल रोड ढिमरापुर चौक के पास आरोपी अजहर मोहम्मद पिता हुसैन मोहम्मद उम्र 26 वर्ष साकिन इंदिरानगर गंगाराम तालाब के पास थाना कोतवाली रायगढ़ को क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा मोबाइल पर नोट करते पकड़ा गया है जिसके पास से नगद रकम 20 हजार और एक आईफोन 13 प्रो मैक्स कीमती करीब 1 लाख 30 हजार रुपए का जप्त किया गया है। आरोपियों के मोबाइल में व्हाट्सएप ऐप पर क्रिकेट सट्टा खिलाने का लिंक मिला है। आरोपियों पर थाना कोतवाली में धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों कार्रवाई में पुलिस ने सट्टा में लगे रकम समेत कुल 2 लाख 07 हजार रूपये की मशरूका की जप्ती की गई है।
सीएसपी आकाश शुक्ला एवं डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रेड की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे, जगदीश नायक, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक नवीन शुक्ला, प्रशांत पंडा, विकास प्रधान, सुरेश सिदार, महिला आरक्षक मेनका चौहान शामिल थे।

You Might Also Like

कलेक्टर की संवेदनशील पहल, स्कूल की पाली के दौरान कक्षा 9वीं-10वीं के 1860 बच्चों को मिल रहा गरम पौष्टिक भोजन

खरसिया पुलिस व सायबर सेल ने हाइवे के ढाबों पर चलाया सघन जांच अभियान

डॉ आर.एल. हॉस्पिटल में 2 सितम्बर को न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ साहू रहेंगे उपलब्ध

सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ में महर्षि वेदव्यास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

मतसोगी-डू चैंपियनशिप में 11 गोल्ड 4 सिल्वर मेडल के साथ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पिकअप ने दो मजदूरों को कुचला
Next Article एक शिक्षक टिकेश्वर ऐसा भी, जिसने क्षेत्र में फैलाया शिक्षा का उजियारा

खबरें और भी है....

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?