सारंगढ़। भाजपार्टी के बूथ विजय अभियान के तहत जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान , जिला प्रभारी पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा व जिला प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया ने सारंगढ़ विधान सभा के छिंद मण्डल की बैठक ली। बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष ने आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की तथा केडार मंडल केसभी 47 मतदान केंद्रों पर भाजपा के ध्वजा रोहण कार्यक्रम हेतु बूथ प्रभारी नियुक्त किया। इस कार्यक्रम के तहत सभी मतदान केंद्रों पर भाज पार्टी के 100 ध्वज लगाए जाएंगे जिसमें बूथ के मतदाताओं एवं ग्राम वासियों का सहयोग लिया जाएगा। केडार छिंद मंडल में सभी 47 मतदान केदो पर 4700 भाजपा ध्वज लगाए जाएंगे। मंडल बैठक को जिप्रभारी पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा ने भी संबोधित किया। जिला भाजपा प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया ने मंडल बैठक को संबोधित करते हुए कहा की 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। छग की विष्णु देव साय की डबल इंजन सरकार 100 दिन के अंदर मोदी की गारंटी लागू करने वाली सरकार है।100 दिन के अंदर 18 लाख प्रधान मंत्री आवास की स्वीकृति , किसानों को बोनस, 21 क्विंटल धान खरीदी,?3100 पर धान का भुगतान, महतारी वंदन योजना के तहत मातृ शक्ति को?1000 प्रति माह का सहयोग यह सिर्फ 100 दिन के कार्यकाल में ही पूरा कर दिया गया है ।आने वाले समय में भारत को आगे ले जाने के लिए केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार भाजपा की सरकार आवश्यक है कार्यकर्ताओं ने अबकी बार 400 पार के जोरदार नारे लगाए तथा सारंगढ़ विधान सभा क्षेत्र से भाजपार्टी के प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को प्रचंड वोटो से जीताने का संकल्प लिया। बैठक में मंडल अध्यक्ष चिंताराम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष बरत राम साहू, जिला महामंत्री रमेश तिवारी सहित 200 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अबकी बार चार सौ पार : हरिप्रिया

By
lochan Gupta

खबरें और भी है....
