सारंगढ़। विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार के 100 दिन पुरे होने पर भाजपा जि़ला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ द्वारा मातृ शक्तियों व अन्नदाता किसानों का सम्मान किया गया। प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने में महिलाओं और किसानों की बड़ी भूमिका रही है, बकाया दो साल का धान का बोनस रु 3100/-क्विंटल की दर से धान खरीदी,16 लाख प्रधान मंत्री आवास व विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत रु 1 हजार माह में भाजपार्टी के चुनाव घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदु थे जिसे मोदी की गारंटी नाम से जारी किया गया था और प्रदेश की भाजपा सरकार ने 3 महीने के अल्प कार्यकाल में ही अपने चुनाव घोषणा पत्र के प्रमुख योजनाओं को अमली जामा पहनाकर प्रदेश की महिलाओं व किसानों का विश्वास जितने में सरकार सफल रही है ।
प्रदेश की सरकार त्रङ्घ्रहृ अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता व नारी के उत्थान, कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है और उसी के अनुरूप कार्यक्रम बना रही है, आज के सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में मातृशक्ति व अन्नदाता किसान शामिल हुए जिनका स्वागत व सम्मान भाजपा नेताओं व महिला मोर्चा की महिला नेत्रियों ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता जुगल केशरवानी, जगन्नाथ केशरवानी, भुवन मिश्रा, जि़ला महामंत्री अजय गोपाल, पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर, श्रीमती शिव कुमारी चौहान, युवा मोर्चा के जि़ला अध्यक्ष अजय नायक, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कुलकित चंद्रा, दुर्गासिंह ठाकुर पूर्व जि़पंअध्यक्ष अजेश अग्रवाल महिला मोर्चा जि़ला महामंत्री सहोद्रा सिदार,पार्षद सत्येंद्र बरगाह,मंडल अध्यक्ष भूषण चंद्रा, देवेन्द्र रात्रे, मनोज जायसवाल, चिंता साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष परिमल चंद्रा मनोज मिश्रा, अवधेश ठेठवार श्रीमती चंद्रिका सिंह ठाकुर, भाजपा जि़ला मंत्री मीरा जोल्हे,अनुपमा वानी, निर्मला बंजारे, रागिनी वानी, मनीषा मघरिया, राधिका चंद्रा, लकेश्वरी चन्द्रा, सत्या कहार,सीमा सिदार, गणेशी चौहान, हेम कुंवर नायक आदि भाजपा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महिला एवं किसान सम्मान समारोह सम्पन्न
