रायगढ़। लीनेस क्लब रायगढ़ सेवांजली हमेशा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को पूरी जम्मेदारी और संवेदनशीलता से निर्वहन करते आ रही है। अपने सेवा के क्रमिक प्रवाह को आगे बढ़ाते हुए 8 मार्च के उपलक्ष्य में महिला दिवस का कार्यक्रम सर्वहारा श्रमजीवी महिलाओ को समर्पित किया है। ये महिलाएं जो सामाजिक और आर्थिक रूप से उपेक्षित पीडि़त है उनको आर्थिक सहयोग के साथ सामाजिक उत्कर्ष और सम्मान को प्राथमिकता में रखते हुए आज ऐसी महिलाओं का नगद राशि, साड़ी और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। आज का यह कार्यक्रम एरिया एडवाइजर लीनेस सुमिता पांडेय , संरक्षक ली. सुषमा प्रकाश नायक जी के आतिथ्य में अध्यक्ष लीनेस रजनी मिश्रा, सचिव ली. बबली कुलवेदी और कोषाध्यक्ष ली. रूपांजली देशमुख के सौजन्य से, ली. कावेरी शुक्ला, ली. ममता चौहान, संरक्षक ली. सुषमा श्रीवास्तव जी, ली. लता बघेल, ली. सुधा मिश्रा, ली. सरोजिनी , ली. रीता श्रीवास्तव, ली. चंचला सिंह, ली. प्रिया पांडे, ली. तनु शर्मा, ली. निशात अली, ली. प्रतिभा सिंह, ली. प्रियंका श्रीवास्तव, ली. सुनीता यादव के सहयोग और उपस्थिति में संपन्न हुई।
सेवांजली ने सर्वहारा श्रमजीवी महिलाओ का किया सम्मान

By
lochan Gupta
