NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गौठानों में पाले जाएंगे मुर्गी,बकरी और सूअर- गिरिराज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > गौठानों में पाले जाएंगे मुर्गी,बकरी और सूअर- गिरिराज
रायपुर

गौठानों में पाले जाएंगे मुर्गी,बकरी और सूअर- गिरिराज

lochan Gupta
Last updated: January 15, 2024 12:08 am
By lochan Gupta January 15, 2024
Share
2 Min Read

रायपुर। प्रदेश के गौठानों को नाबार्ड जल्द ही मॉडल गौठान के रूप में विकसित करने वाला है। इसकी रूपरेखा को लेकर नाबार्ड ने अपनी तैयार शुरू कर दी है। प्रदेश दौरे पर आए केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने ये जानकारी दी।
नवा रायपुर के सर्किट हाउस में गिरिराज सिंह ने विभाग की समीक्षा बैठक ली। यहां उन्होंने कहा कि, नाबार्ड के बनाए इन मॉडल गौठानों में मुर्गी पालन, बकरी पालन, सूअर पालन के साथ ही उन्नत नस्ल के गौवंशीय पशु पाले जाएंगे।
कडक़नाथ जैसी हाइब्रिड नस्ल होगी तैयार
केन्द्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि, नाबार्ड की ओर से राज्य में मॉडल गौठान बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। यहां कडक़नाथ जैसी देशी मुर्गियों की प्रजाति के हाइब्रिड नस्ल भी तैयार करने की बात कही है। राज्य के 4 जिलों में एक-एक गौठानों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए नाबार्ड से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को 25 लाख रूपए की राशि दी जाएगी।
बिहान की दीदियों को लखपति बनाने का संकल्प
सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहान की दीदियों को लखपति बनाने का संकल्प लिया है। बिहान योजना के जरिए 56 लाख दीदियों को लखपति बनाना हमारा संकल्प है। इसे आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कोशिश करनी होगी। देश की आर्थिक विकास में महिलाओं की भागीदारी 56 प्रतिशत है, जबकि छत्तीसगढ़ में 50 प्रतिशत है, इसे बढ़ाने की जरूरत है।
नए उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
केन्द्रीय मंत्री सिंह ने समीक्षा बैठक में कहा कि, छत्तीसगढ़ में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों की निर्देश दिए कि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत छोटे-छोटे उद्यम शुरू किए जाने चाहिए। साथ ही बैंक के जरिए भी नए उद्यम स्थापित करने पर जोर देने की जरूरत है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में फिशरीज के नये युग की शुरूआत, हसदेव डुबान में बनेगा पहला एक्वा पार्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा से राज्यसभा के प्रत्याशी व रायगढ़ राज परिवार के कुमार देवेंद्र प्रताप सिंह ने आज रायपुर पहुंचे और मुख्यमंत्री निवास पहुना पहुंच कर सीएम विष्णुदेव साय से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती भावना देवी व सुपुत्र विश्व विजय सिंह भी साथ में थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनसे गुलाब फुल लेकर अभिवादन स्वीकार करते हुए उन्हें राज्यसभा सदस्य बनने की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाई।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में होंगी बंपर भर्तियां

आईपीएल क्रिकेट में सट्टा, पश्चिम बंगाल से 8 गिरफ्तार

‘ड्रग्स क्वीन’ नव्या-विधि कोर्ट में पेश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शिवम होटल के मालिक पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
Next Article पिस्टल और दो नग जिंदा कारतूस के साथ दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

खबरें और भी है....

दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही
जूटमिल में कुर्की नोटिस चस्पा, पेट्रोल पंप सहित 5 संस्थान सील
मारपीट करने के बाद गला दबाकर दोस्त को मार डाला
आज घट स्थापना के साथ शुरू होगा नवरात्र पर्व
निजी भूमि से 35 महुआ और नीम के पेड़ काटे जाने की शिकायत, जांच की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?