NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
रायपुर

स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी

गोमती साय गुजरात की तो सौरभ सिंह बने झारखंड के सह प्रभारी, मंख्यमंत्री साय ने दी बधाई

lochan Gupta
Last updated: September 24, 2026 12:27 am
By lochan Gupta September 24, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा है कि श्रीमती स्मृति ईरानी का दीर्घ राष्ट्रीय अनुभव, राष्ट्रसेवा तथा संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में संगठन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा।
मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थ शम्भू को छत्तीसगढ़ भाजपा का सह-प्रभारी बनाए जाने पर भी बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी सक्रिय सहभागिता से प्रदेश में संगठनात्मक कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने पत्थलगांव विधायक एवं रायगढ़ की पूर्व सांसद श्रीमती गोमती साय को गुजरात भाजपा का सह-प्रभारी तथा छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री सौरभ सिंह को झारखंड भाजपा का सह-प्रभारी बनाए जाने पर भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिलना प्रदेश के लिए प्रसन्नता और गौरव का विषय है। श्रीमती गोमती साय के दीर्घ सार्वजनिक अनुभव एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से गुजरात में संगठन को लाभ मिलेगा, वहीं श्री सौरभ सिंह की संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय कार्यशैली से झारखंड में संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नवनियुक्त सभी प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को भी हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री से अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की

युवा कांग्रेस का आरोप : क्लबों में बिक रही कोकीन-ब्राउन शुगर

मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट

इस्पात कंपनी से 3 करोड़ की ठगी

धान खरीदी में देरी से गहराया किसान संकट, ऋण चुकौती पर मंडराया खतरा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल
Next Article महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन

खबरें और भी है....

पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल
रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

Popular Posts

पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल
रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?