NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक की पुलिस परिवार के प्रति संवेदनशीलता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक की पुलिस परिवार के प्रति संवेदनशीलता
जशपुरनगर

डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक की पुलिस परिवार के प्रति संवेदनशीलता

दिवंगत आरक्षक स्व. देव नारायण सिंह के पुत्र को दी गई अनुकम्पा नियुक्ति

lochan Gupta
Last updated: September 24, 2026 12:08 am
By lochan Gupta September 24, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। पुलिस कप्तान ने स्वयं संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित विभागीय कार्यवाही पूर्ण कराई, दिवंगत आरक्षक की तेरहवीं के दिन उनके घर जाकर उनके पुत्र बोनी प्रसाद सिंह को आरक्षक के पद पर प्रदान किया नियुक्ति पत्र। शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बंधाया ढांढस, कहा दु:ख की इस घड़ी में पूरा जशपुर पुलिस परिवार आपके साथ खड़ा है। दिवंगत आरक्षक की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने हेतु पुलिस कप्तान ने श्रद्धांजलि देकर ईश्वर से मृत आत्मा के लिये किया प्रार्थना।
ज्ञातव्य है कि एसडीओपी कार्यालय जशपुर में पदस्थ आरक्षक देव नारायण सिंह का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें उपचार हेतु बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान दिनांक 11.09.2026 को उनका देहावसान हो गया। स्व. आरक्षक देव नारायण सिंह की वर्ष 2007 में जिला पुलिस बल जशपुर में आरक्षक के पद पर नियुक्ति हुई थी। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने रक्षित केंद्र जशपुर, थाना सन्ना, सिटी कोतवाली जशपुर, एसडीओपी कार्यालय कुनकुरी एवं एसडीओपी कार्यालय जशपुर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
दिवंगत आरक्षक के निधन की सूचना के बाद डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा उनके परिवार की स्थिति एवं भविष्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी विभागीय कार्यवाही को प्राथमिकता के साथ त्वरित गति से पूर्ण कराया गया।
इसी क्रम में आज दिनांक 23.09.2026 को दिवंगत आरक्षक स्व. देव नारायण सिंह की तेरहवीं के अवसर पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह स्वयं उनके परिवार से मिलने उनके गृह ग्राम पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा मृत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और दिवंगत आरक्षक के पुत्र बोनी प्रसाद सिंह को आरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह ने दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह की सेवाओं को स्मरण करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में सेवा देने वाला प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी जशपुर पुलिस परिवार का अभिन्न अंग है। किसी कर्मचारी के असमय निधन से उसके परिवार पर आने वाली कठिनाइयों को समझते हुए पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है।
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में जशपुर पुलिस परिवार उनके साथ है। भविष्य में परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता अथवा समस्या आने पर यथासंभव सहयोग एवं सहायता प्रदान की जाएगी।
पुलिस कप्तान द्वारा दिवंगत आरक्षक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार, एस डी ओ पी जशपुर निमितेश सिंह, डी एस पी कुंज राम चौहान, डी एस पी आजाक भावेश कुमार समरथ, डी एस पी शुभम कुमार तिवारी, डी एस पी आशा तिर्की,रक्षित निरीक्षक जशपुर अमरजीत खूंटे, थाना प्रभारी लोदाम कृष्ण कुमार साहू सहित पुलिस विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

लूट-हत्या का मास्टरमाइंड रांची से पकड़ाया

विधानसभा में विकसित छग वाला बजट हुआ पेश : कृष्ण कुमार राय

शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर एवं डीईओ को सौंपा ज्ञापन

1 लाख 108 पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणाओं से आदिवासी अंचल में बह रही विकास की बयार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ठेका कंपनी के अधीन किए जाने की आशंका मेें मितानिनें
Next Article मंडल में दिनकर जयंती एवं राजभाषा संगोष्ठी सम्पन्न

खबरें और भी है....

पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल
रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

Popular Posts

पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल
रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?