खरसिया। नगर में गणेशोत्सव का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भावपूर्ण माहौल के साथ संपन्न हुआ। श्रीरानी सती गणेशोत्सव समिति, छपरीगंज द्वारा आयोजित विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। पूरे मार्ग में ‘गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। नारी शक्ति का विशेष उत्साह धूमधाम और सांस्कृतिक रंग आयोजन में मोहल्ले की महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। महिलाओं ने भक्ति गीतों पर थिरककर बप्पा को भावभिनी विदाई दी। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते विसर्जन स्थल तक पहुंचे। विधि-विधान से पूजा – विसर्जन से पूर्व समिति द्वारा विशेष आरती और महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसके बाद पवित्र जलाशय में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। समिति के पदाधिकारियों और छपरीगंज के निवासियों के एकजुट सहयोग से यह गणेश विसर्जन का आयोजन शांतिपूर्ण अत्यंत दिव्य, भव्य और स्मरणीय रहा, श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया से अगले बरस जल्दी आ की प्रार्थना करते हुए हाथ जोडक़र विघ्नहर्ता से नगर की सुख-समृद्धि और कल्याण की मंगल कामना की।



