रायगढ। बड़पारा शराब भ_ी के पास लूटपाट की घटना में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम गोतमा, थाना पुसौर निवासी गजानन प्रधान (32 वर्ष) ने दिनांक 19 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सब्जी बिक्री का काम करता है। 15 सितंबर 2026 को दोपहर में अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 13 बीएफ 9616 से सब्जी बिक्री की रकम जमा करने हटरी चौक रायगढ़ जा रहा था। इसी दौरान करीब दोपहर 2.30 बजे वह बड़पारा शराब भ_ी में शराब खरीदने गया। वहां दो व्यक्ति उसके पास आए और शराब पीने के लिए रुपए 100 मांगने लगे। प्रार्थी ने उन्हें 100 रुपए दे दिए, जिसके बाद आरोपियों ने उससे शराब की मांग की और गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसकी शर्ट की ऊपर वाली जेब में रखे 5,000 रुपए नगद निकाल लिए और मोटरसाइकिल की चाबी भी छीन ली। इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने-पीटने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अज्ञात दो आरोपियों के विरुद्ध धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। इस दौरान आरोपियों की पहचान संजय शर्मा उर्फ सोनू पिता प्रताप शर्मा, 30 वर्ष एवं गणेश शर्मा पिता प्रताप शर्मा, 25 वर्ष, दोनों निवासी सोनुमुड़ा देवारपारा रायगढ़ के रूप में की। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रार्थी से पहचान कार्रवाई कराई, इसके बाद आरोपियों ने लूटी गई 5,000 रुपए की नगद रकम खाने-पीने में खर्च होना बताया। आरोपी संजय शर्मा उर्फ सोनू द्वारा दिए गए मेमोरण्डम के आधार पर पुलिस ने लूटी गई काले रंग की एचएफ डिलक्स बाइक जब्त कर दोनों आरोपियों न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



