NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पेयजल गुणवत्ता की सतत निगरानी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पेयजल गुणवत्ता की सतत निगरानी
बिलासपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पेयजल गुणवत्ता की सतत निगरानी

5,172 जांचों में शत-प्रतिशत संतोषजनक परिणाम, 373 नमूनों की गुणवत्ता जांच भी रही संतोषजनक

lochan Gupta
Last updated: September 20, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta September 20, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल स्वस्थ रेल यात्रा का अभिन्न हिस्सा है। यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना भारतीय रेल की महत्वपूर्ण जनसेवा एवं स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा स्टेशनों पर उपलब्ध पेयजल की गुणवत्ता की नियमित एवं सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में पिछले माह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर पेयजल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशनों पर उपलब्ध पेयजल व्यवस्था की व्यापक जांच एवं निगरानी की गई तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पेयजल गुणवत्ता की निगरानी स्टेशन की श्रेणी एवं यात्री आवागमन के अनुरूप नियमित रूप से की जाती है। बड़े एवं अधिक यात्री आवागमन वाले एनएसजी-2 एवं एनएसजी-3 श्रेणी के प्रमुख स्टेशनों पर स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा प्रतिदिन नियमित रूप से चार पेयजल नमूनों की जांच की जाती है। वहीं, एनएसजी-4 से एनएसजी-6 श्रेणी के छोटे एवं अन्य स्टेशनों पर भी उपलब्ध पेयजल स्रोतों की नियमित जांच एवं निगरानी सुनिश्चित की जाती है। इस प्रकार प्रमुख स्टेशनों पर अधिक आवृत्ति के साथ निगरानी के साथ-साथ छोटे स्टेशनों पर भी पेयजल गुणवत्ता की नियमित जांच की व्यवस्था लागू है। इसके अतिरिक्त प्रमुख स्टेशनों से पेयजल के नमूनों की गुणवत्ता की विस्तृत जांच भी समय-समय पर कराई जाती है, ताकि पेयजल व्यवस्था की समग्र गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित की जा सके। पिछले माह चलाए गए 15 दिवसीय विशेष अभियान सहित नियमित निगरानी के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पेयजल गुणवत्ता से संबंधित कुल 5,172 जांचें की गईं। इन सभी जांचों में निर्धारित मानकों के अनुरूप शत-प्रतिशत संतोषजनक परिणाम प्राप्त हुए। इसी अवधि में पेयजल गुणवत्ता के 373 नमूनों की विस्तृत जांच भी की गई, जिनके परिणाम संतोषजनक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। ये परीक्षण एनएबीएल से मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में कराया गया। पेयजल गुणवत्ता की निगरानी केवल जांच तक सीमित नहीं है। किसी भी संभावित समस्या की समय रहते पहचान, आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई तथा उसके बाद पुन: निगरानी के माध्यम से सुरक्षित पेयजल व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा भारतीय रेल के निर्देशों के अनुरूप पेयजल स्रोतों, आपूर्ति व्यवस्था, फिल्ट्रेशन, भंडारण एवं वितरण से संबंधित व्यवस्थाओं के नियमित रखरखाव एवं निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पिछले माह चलाए गए विशेष अभियान के माध्यम से इन व्यवस्थाओं की विशेष समीक्षा की गई, जबकि नियमित निगरानी की प्रक्रिया निरंतर जारी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का उद्देश्य यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना तथा इसके लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रभावी निगरानी व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ करना है।

You Might Also Like

मंडल रेल प्रशासन द्वारा दुर्घटना रिलीफ ट्रेन के यात्रियों तक पहुंचाई गई हर संभव सहायता

रेलवे सुरक्षा बल, द्वारा फायर सेफ्टी ड्राइव

रेलवे के वाणिज्य विभाग के 07 उत्कृष्ट कर्मचारियों को प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा किया गया सम्मानित

‘मिले हर ज़ख्म को मुस्कान से सीना नहीं आया, अमरता चाहते थे पर ज़हर पीना नहीं आया…‘

बिलासपुर स्टेशन में पुनर्विकास कार्य तीव्र से जारी!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी : ओपी चौधरी
Next Article बिश्नोई गैंग के नाम से ढेबर परिवार को धमकी

खबरें और भी है....

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

Popular Posts

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?