NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आगाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आगाज
रायगढ़

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आगाज

मोती महल परिसर में तीन दिवसीय आयोजन, 25 महिला-पुरुष टीमों ने लिया हिस्सा

lochan Gupta
Last updated: September 20, 2026 12:21 am
By lochan Gupta September 20, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 41 वें चक्रधर समारोह के अंतर्गत मोती महल परिसर रायगढ़ में 19 से 21 सितम्बर तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले की कुल 25 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें 14 पुरुष और 11 महिला टीमें शामिल हैं।
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ के पहले दिन पुरुष वर्ग में सारंगढ़ जनपद और जिंदल रायगढ़ के बीच मुकाबला हुआ, जबकि महिला वर्ग में पुसौर और खरसिया की टीमों के बीच कबड्डी का रोमांचक मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ी पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मैदान में उतरे।
ये टीमें ले रही हैं हिस्सा
पुरुष वर्ग में खरसिया जनपद, कबडडी संघ, नगर निगम रायगढ़, तमनार जनपद, बरमकेला जनपद, धरमजयगढ़ जनपद, लैलूंगा जनपद, पुसौर जनपद, घरघोड़ा जनपद, रायगढ़ जनपद, सारंगढ़ जनपद, राजा चक्रधर, जिंदल फाउंडेशन तथा पुलिस विभाग की टीमें शामिल हैं। महिला वर्ग में अदानी फाउंडेशन, रायगढ़ जनपद, जिंदल फाउंडेशन रायगढ़, पुसौर जनपद, खरसिया जनपद, लैलूंगा जनपद, तमनार जनपद, घरघोड़ा जनपद, धरमजयगढ़ जनपद, जिंदल फाण्डेशन तमनार तथा नगर निगम रायगढ़ की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। तीन दिवसीय जिला स्तरीय पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता का समापन 21 सितम्बर को होगा।

You Might Also Like

हनुमान जयंती पर खरसिया आएंगे कुमार विशु और शहनाज अख्तर

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: रायगढ़ के श्री अभिनव पटनायक बने ऊर्जा उत्पादक

महाराजा अग्रसेन के दान धर्म के मार्ग का अनुशरण कर रहा अग्र समाज : जीवर्धन चौहान

लोक लुभावन वादे व पैसों का प्रलोभन देने को लेकर हुई शिकायत

हिंदु संगठनों के खिलाफ इसाई समाज ने खोला मोर्चा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मराठा गैंग का स्थायी वारंटी संबलपुर से गिरफ्तार
Next Article युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

खबरें और भी है....

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

Popular Posts

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?