NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा संकल्प अभियान : जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा संकल्प अभियान : जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग
रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान : जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग

दीये की रोशनी के साथ विकसित भारत 2047 के निर्माण का लिया संकल्प, सेवा और सुशासन का दिया संदेश

lochan Gupta
Last updated: September 19, 2026 1:17 am
By lochan Gupta September 19, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। सुशासन एवं जनसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में एक साथ 33 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दीये जलाकर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा विकसित भारत 2047 के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लिया।

आंगनबाड़ी केंद्रों में दिखा उत्साह, सेवा भावना का दिया संदेश

जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को दीपों और रंगोलियों से सजाया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला एवं परियोजना स्तर के अधिकारियों, पर्यवेक्षकों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिलाओं एवं स्थानीय समुदाय की भागीदारी से कार्यक्रम को जनभागीदारी का स्वरूप मिला। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने तथा कुपोषण मुक्त एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।

परियोजनावार जलाए गए 33,341 ‘आशीर्वाद के दिए’

जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों के 2,709 आंगनबाड़ी केन्द्रों में जनभागीदारी के साथ कुल 33,341 दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम में 44,228 लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। जिसमें परियोजनावार आंकड़ों के अनुसार खरसिया परियोजना में 421 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 2,500 दीप प्रज्वलित हुए और 4,250 लोग शामिल हुए। इसी प्रकार पुसौर में 331 केन्द्रों पर 7,553 दीप एवं 4,972 सहभागी, धरमजयगढ़ में 291 केन्द्रों पर 5,536 दीप एवं 4,158 सहभागी तथा कापू में 301 केन्द्रों पर 4,255 दीप एवं 4,096 सहभागी रहे। वहीं लैलूंगा में 245 केन्द्रों पर 960 दीप एवं 6,200 लोग, मुकडेगा में 222 केन्द्रों पर 865 दीप एवं 5,600 लोग, घरघोड़ा में 226 केन्द्रों पर 3,560 दीप एवं 3,012 लोग, तमनार में 238 केन्द्रों पर 3,680 दीप एवं 3,156 लोग शामिल हुए। इसी क्रम में रायगढ़ शहरी क्षेत्र के 159 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1,682 दीप प्रज्वलित किए गए, जिसमें 2,034 लोगों की सहभागिता रही। रायगढ़ ग्रामीण क्षेत्र के 275 केन्द्रों में 2,750 दीप प्रज्वलित हुए और 6,750 लोग कार्यक्रम में सहभागी बने। इस तरह जिले में 33,341 दीपों के प्रज्वलन और 44,228 लोगों की सहभागिता के साथ ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ने सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप प्रदान किया।

पूरे माह होंगे जनकल्याणकारी गतिविधियों के आयोजन

‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता, बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच, पोषण संबंधी जानकारी तथा शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं के प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने के साथ ही जनभागीदारी के माध्यम से सेवा एवं सुशासन की भावना को मजबूत करना है।

You Might Also Like

ज्ञानभारतम मिशन के सर्वे में सामने आई 120 वर्ष पुरानी अमूल्य धरोहर

स्वच्छता दीदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

महावीर अग्रवाल के निवास पहुंचे आरएस विश्वकर्मा व जयंत थोरात

सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज 12 स्थानों में लगा समाधान शिविर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आशीर्वाद का दीया से जगमगाया पूरा रायगढ़, जिलेभर में रोशन हुए नगरीय निकाय, गांव, स्कूल-कॉलेज, छात्रावास
Next Article पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस

खबरें और भी है....

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

Popular Posts

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?