NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जादू-टोने के शक में 9वीं के छात्र की टीसी काटी, बाल आयोग ने प्रिंसिपल से मांगा जवाब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > जादू-टोने के शक में 9वीं के छात्र की टीसी काटी, बाल आयोग ने प्रिंसिपल से मांगा जवाब
रायपुर

जादू-टोने के शक में 9वीं के छात्र की टीसी काटी, बाल आयोग ने प्रिंसिपल से मांगा जवाब

lochan Gupta
Last updated: September 19, 2026 1:14 am
By lochan Gupta September 19, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रयास स्कूल प्रबंधन ने जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी दे दिया। मामला सड्डू स्थित आवासीय विद्यालय का है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्र का बिहेवियर ठीक नहीं था। छात्र अंधेरे में बैठता था और कमरे में आकृतियां बनाता था। हॉस्टल अधीक्षक ने दावा किया कि इस एक्टिविटी से हॉस्टल में रहने वाले कुछ बच्चे डर गए थे, जिसके बाद छात्र की काउंसलिंग कराई गई थी। टीसी दिए जाने के बाद बच्चे के माता-पिता ने मुख्यमंत्री शिकायत सेल में आवेदन दिया, इसके बाद बाल आयोग ने मामले में संज्ञान लिया और बच्चे की पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही आयोग ने प्रयास विद्यालय के प्रिंसिपल और अधीक्षक से 3 दिन के अंदर जवाब मांगा है। परिवार वालों के मुताबिक, 3 सितंबर को सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में बच्चे का एडमिशन कराया गया था। इसके करीब दो हफ्ते बाद उसे हॉस्टल से बाहर कर टीसी दे दी गई। आरोप है कि बच्चे पर तंत्र क्रिया से जुड़े आरोप लगाए गए और इसी आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। माता पिता ने मुख्यमंत्री शिकायत सेल में शिकायत की है। उनका कहना है कि बच्चे के खिलाफ कार्रवाई से पहले उन्हें पूरे मामले की जानकारी नहीं दी गई। परिवार ने स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने मामले को लेकर अपना पक्ष भी रखा है। हॉस्टल अधीक्षक आशीष पांडेय ने बताया कि छात्र के व्यवहार को लेकर उसकी काउंसलिंग कराई गई थी। संस्था का कहना है कि छात्र अक्सर अंधेरे में बैठता था और कमरे में आकृतियां बनाता था। इससे हॉस्टल में रहने वाले कुछ दूसरे बच्चे डर गए थे। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, इस बारे में छात्र के परिजनों को बुलाकर जानकारी दी गई थी। प्रबंधन का कहना है कि छात्र को टीसी देने के लिए कोई दबाव नहीं बनाया गया था। परिजनों ने खुद टीसी देने के लिए लिखित आवेदन दिया था। माता-पिता के आवेदन और सामने आए तथ्यों को देखने के बाद बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने मामले का संज्ञान लिया है। अध्यक्ष ने छात्र की टीसी रद्द करने और उसकी पढ़ाई दोबारा शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने साफ कहा है कि मामले का अंतिम फैसला होने तक छात्र की पढ़ाई किसी भी हालत में प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, रायपुर को मामले की पूरी जांच कर लिखित रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। आयोग अध्यक्ष ने अधिकारी से फोन पर बात कर जरूरी कार्रवाई करने को भी कहा है। बता दें कि यह कार्रवाई बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 की धारा 13(1)(ज) और धारा 14 के तहत यह कार्रवाई की है। मामले की जांच के लिए प्रयास विद्यालय के प्रिंसिपल और अधीक्षक को 21 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे आयोग के ऑफिस में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों अधिकारियों को जरूरी दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखने को कहा गया है।

You Might Also Like

सीएम समेत सभी मंत्री फिर से ज्वाइन करेंगे भाजपा

सीएम साय को भेंट की संगमरमर पर बनी मोदी की सूक्ष्म प्रतिमा

ओडिशा के कारोबारी की किडनैपिंग अफवाह

छ.ग. में कांग्रेस को आउट किया अब करेंगे क्लीन बोल्ड

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जनप्रतिनिधियों- शिक्षाविदों को पत्र लिखकर की सहभागिता की अपील

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसईसीएल मुख्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2026 का शुभारंभ
Next Article भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : सीएम साय

खबरें और भी है....

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

Popular Posts

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?