NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कथक, ओडिसी और भरत नाट्यम से सजेगी आज की शाम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कथक, ओडिसी और भरत नाट्यम से सजेगी आज की शाम
रायगढ़

कथक, ओडिसी और भरत नाट्यम से सजेगी आज की शाम

बस्तर के ‘बादल’ दल की होगी भव्य प्रस्तुति

lochan Gupta
Last updated: September 17, 2026 12:08 am
By lochan Gupta September 17, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। 41 वें चक्रधर समारोह की सांस्कृतिक श्रृंखला में 17 सितंबर की शाम कला और संस्कृति के विविध रंगों से सजेगी। मंच पर कथक, ओडिसी और भरतनाट्यम जैसी शास्त्रीय नृत्य शैलियों के साथ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति की मनोहारी झलक देखने को मिलेगी। स्थानीय और प्रादेशिक कलाकारों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत शाम 5 बजे स्थानीय एवं प्रादेशिक कलाकारों की प्रस्तुतियों से होगी। रिदम कल्चरल सेंटर, रायगढ़ के 10 कलाकार समूह नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद महासमुंद की लिली चौहान, बिलासपुर की दीक्षा जायसवाल और रायपुर की शिल्पा सिंह एकल कथक प्रस्तुत करेंगी। शाम 6 बजे से शिव शक्ति कला संस्थान, बिलासपुर के 8 कलाकार कथक की सामूहिक प्रस्तुति देंगे। इसके बाद मंच पर शास्त्रीय नृत्य की राष्ट्रीय स्तर की प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू होगा। शाम 7 बजे भुवनेश्वर की जाह्नवी बेहरा ओडिसी नृत्य प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद बेंगलुरु की शिवरंजनी हरीश एवं उनके 4 कलाकारों का दल भरतनाट्यम प्रस्तुत करेगा। रात 8.55 बजे कोलकाता की श्रीमती मधुमिता रॉय मिश्रा 4 कलाकारों के साथ कथक की प्रस्तुति देंगी। रात 9.45 बजे चेन्नई के कलार्पणा नृत्य समूह द्वारा भरतनाट्यम की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेगी।
बस्तर के ‘बादल’ दल की प्रस्तुति से होगा सांस्कृतिक संध्या का समापन
रात 10.45 बजे के बाद सांस्कृतिक संध्या का समापन बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट्स एंड लिटरेचर के ‘बादल’ दल की भव्य प्रस्तुति से होगा। करीब 40 कलाकारों का यह दल पारंपरिक गीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत करेगा। प्रस्तुति के माध्यम से बस्तर की लोक परंपरा, जनजातीय संस्कृति और वहां की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक मंच पर दिखाई देगी।

You Might Also Like

आदर्श आचार संहिता लगते ही चौक चौराहों से हटाए गए बैनर पोस्टर

चुनाव प्रचार के आखरी दिन भी निर्दलीय प्रत्याशी जेठूराम ने किया डोर टू डोर जन संपर्क

लक्ष्य, प्रयास और निरंतर परिश्रम प्रतिभा का आधार-डॉ. कनु पांडेय

चेट्रीचंड महोत्सव के रक्तदान शिविर में पहुंचे महापौर चौहान

खरसिया में आगजनी कांड का हुआ खुलासा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बेकाबू पिकअप ने बिजली खंभे से टकराई, तीन गंभीर
Next Article झीरम कांड के सभी आरोपियों को मृत्युदंड, एनआईए कोर्ट ने सुनाई सजा

खबरें और भी है....

सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती
चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति की छटा
पीएम मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना
40 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सिंदूर पार्क

Popular Posts

सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती
चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति की छटा
पीएम मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना
40 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सिंदूर पार्क

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?