NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक महीने तक सफाई और जनभागीदारी के कार्यक्रम, 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एक महीने तक सफाई और जनभागीदारी के कार्यक्रम, 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान
रायगढ़

एक महीने तक सफाई और जनभागीदारी के कार्यक्रम, 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान

lochan Gupta
Last updated: September 16, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta September 16, 2026
Share
7 Min Read

रायगढ़। शहर में सेवा, स्वच्छता और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान एवं आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान के शुभारंभ और आगामी एक माह के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा को लेकर नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने निगम सभा कक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में अभियान के दौरान होने वाले कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में निगम के अधिकारी, इंजीनियर, सफाई दरोगा, सफाई सुपरवाइजर, एमआरएफ सुपरवाइजर एवं स्वच्छता दीदियां उपस्थित रहीं। आयुक्त ने अभियान के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक पालन सुनिश्चित करने को कहा।
17 सितंबर की शाम 6 बजे सिंदूर पार्क में सेवा संकल्प अभियान एवं आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। शुभारंभ के साथ ही एक माह तक अभियान के तहत अलग-अलग गतिविधियों का संचालन होगा। नगर निगम स्तर पर इन कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि अभियान को केवल एक दिन के कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि पूरे एक माह तक प्रभावी रूप से संचालित करना है। इसके लिए मैदानी अमले से लेकर अधिकारी स्तर तक सभी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। सफाई व्यवस्था की निगरानी से लेकर विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों तक संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सफाई दरोगा और सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं इंजीनियरों, एमआरएफ सुपरवाइजरों और स्वच्छता दीदियों को भी अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
आयुक्त ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शहर में सेवा और स्वच्छता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने निगम के प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी से अपने दायित्व को गंभीरता से निभाने तथा नागरिकों को भी अभियान से जोडऩे की बात कही। उनके अनुसार, शहर की स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें नागरिकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। अभियान के तहत 17 सितंबर को सेंट जेवियर स्कूल बोइरदादर एवं पीएम श्री नटवर स्कूल में स्वच्छ पाठशाला युवा फॉर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित होगा। 18 सितंबर को वार्ड क्रमांक 31 स्थित पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड में स्वच्छता लक्षित इकाइयों का समयबद्ध रूपांतरण कार्यक्रम होगा। 21 सितंबर को सुबह 8 बजे से वार्ड क्रमांक 28 के एसईसीएल कयाघाट छठघाट में स्वच्छ सार्वजनिक स्थल तथा 22 सितंबर को सुबह 8 बजे से वार्ड क्रमांक 29 कुली लाइन छठ घाट में स्वच्छ सार्वजनिक स्थल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 23 सितंबर को स्वच्छता हेतु जनभागीदारी के तहत एसडब्ल्यूएम रूल्स 2026 को लेकर घर-घर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 24 सितंबर को सुबह 8 बजे से वार्ड क्रमांक 47 विजयपुर तालाब में स्वच्छता श्रमदान होगा। इसी दिन शाम 4 बजे से संजय मार्केट में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत स्वच्छता हेतु जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 25 सितंबर को सुबह 8 बजे से नटवर स्कूल ग्राउंड और 26 सितंबर को सुबह 8 बजे से गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में स्वच्छ पर्यटन स्थल कार्यक्रम आयोजित होगा।
29 सितंबर को सुबह 8 बजे से वार्ड क्रमांक 10 पुष्प वाटिका मुक्तिधाम में स्वच्छता से समृद्धि कार्यक्रम होगा। इसके बाद 30 सितंबर को सुबह 8 बजे से वार्ड क्रमांक 1 राजीव नगर मुक्तिधाम में स्वच्छता से समृद्धि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 30 सितंबर को ही सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक वार्ड क्रमांक 27 नगर निगम ऑडिटोरियम एवं वार्ड क्रमांक 14 रामलीला मैदान में सफाई मित्र स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा। 1 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से वार्ड क्रमांक 19 संजय कॉम्प्लेक्स में एक दिन एक घंटा एक साथ एवं स्वच्छ शहर कार्यक्रम होगा। 2 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से वार्ड क्रमांक 19 नगर पालिक निगम गार्डन में स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से वार्ड क्रमांक 34 सराईभद्दर तालाब में जल स्रोतों एवं जलाशयों की स्वच्छता कार्यक्रम होगा। 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से नगर पालिका निगम कार्यालय में संस्थाओं, कार्यालयों, भवनों, स्थानीय विभागों एवं कार्यालय परिसरों की स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता कार्यक्रम होगा। 9 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से अपशिष्ट के चार प्रकार—गीला, सूखा, सेनेटरी एवं स्पेशल केयर—के स्रोत पृथक्करण एवं होम कंपोस्टिंग के लिए घर-घर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसी दिन शाम 4 बजे से वार्ड क्रमांक 18 में आरपीएफ बैरक के पास गौरीशंकर मंदिर क्षेत्र में स्रोत पृथक्करण एवं होम कंपोस्टिंग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होगा। अभियान के अंतिम चरण में 14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से ऑडिटोरियम, पंजीरी प्लांट और एमआरएफ प्लांट में नवरात्रि के अवसर पर स्वच्छ एवं हरित उत्सव के तहत स्वच्छ पर्व, हरित पर्व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से नगर पालिका निगम सभा कक्ष में स्वच्छ पर्व हरित पर्व कार्यक्रम आयोजित होगा। नगर निगम की ओर से तय कार्यक्रमों के माध्यम से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्वच्छता, श्रमदान, स्रोत पृथक्करण, होम कंपोस्टिंग, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति, जल स्रोतों की सफाई और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर गतिविधियां संचालित की जाएंगी। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के लिए निगम प्रशासन ने अधिकारियों और मैदानी अमले को उनके दायित्वों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

एनटीपीसी के उपेक्षा से परेशान ट्रांसपोर्टर एक दिसंबर से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

गणेश चतुर्थी पर जंगल में गूंजी किलकारी, गजराज के कुनबे में आया नन्हा मेहमान

शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा कर्नल विप्लव त्रिपाठी का बलिदान दिवस

सोशल मीडिया पर पत्रकारों को धमकाया, पिंटू सिंह के खिलाफ प्रेस क्लब ने खोला मोर्चा

श्रीलंका में जिंदल पावर के क्वालिटी सर्किल टीम ने हासिल किया गोल्ड अवार्ड

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 48 वार्डों की सफाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 7 दिन में सुधार नहीं तो धरना
Next Article कमल प्रधान-सुभाष अग्रवाल हिरासत में, कार ने आधा दर्जन वाहन रौंदे, क्षेत्र में हंगामा

खबरें और भी है....

सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती
चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति की छटा
पीएम मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना
40 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सिंदूर पार्क

Popular Posts

सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती
चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति की छटा
पीएम मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना
40 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सिंदूर पार्क

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?