NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गणेशोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गणेशोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
रायगढ़

गणेशोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

आयोजन समितियों को वॉलिंटियर्स की जानकारी संबंधित थाने में जमा करने के निर्देश, रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक ध्वनि यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध

lochan Gupta
Last updated: September 13, 2026 11:30 pm
By lochan Gupta September 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़्र। गणेशोत्सव के दौरान जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश ने गणेशोत्सव के आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आयोजन समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी तथा गणेशोत्सव आयोजन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में आयोजन समितियों को अपने वॉलिंटियर्स की जानकारी संबंधित थाने में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। पंडाल स्थल पर सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए जिन वॉलिंटियर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी, उनकी आवश्यक जानकारी भी संबंधित थाने में जमा कराने को कहा गया, ताकि आवश्यकता पडऩे पर प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया जा सके।
एडीएम ने कहा कि गणेशोत्सव के दौरान रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी प्रकार के ध्वनि यंत्र का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। आयोजन समितियों को कोलाहल अधिनियम एवं निर्धारित ध्वनि मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन के दौरान अनुशासन एवं निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना आयोजन समितियों की जिम्मेदारी है। बैठक में पंडाल स्थलों पर नशीले पदार्थों एवं नशीले पेय पदार्थों के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। किसी भी पंडाल स्थल पर नशीले पदार्थ का सेवन या नशे की स्थिति में व्यक्ति पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंडालों में विद्युत सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा गया कि विद्युत तार खुले या कटे हुए न हों तथा विद्युत कनेक्शन सुरक्षित तरीके से किया जाए। पंडाल एवं आसपास विद्युत संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल विद्युत विभाग को सूचना देने के लिए कहा गया, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और किसी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके।
बैठक में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी आयोजन समितियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। किसी भी पंडाल में शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति या शांति व्यवस्था से संबंधित समस्या सामने आने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479193299 पर सूचना देने की अपील की गई। प्रशासन ने गणेशोत्सव के दौरान सभी आयोजन समितियों एवं नागरिकों से आपसी सहयोग, सौहार्द और अनुशासन बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

You Might Also Like

सडक़ पर हुए गड्ढ़े दे रहे हादसों को न्योता

वरिष्ठ अग्रमहिला सम्मान के साथ रेड क्वीन में हुआ बॉक्स क्रिकेट का शुभारंभ

चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई महावीर जयंती

12 दिनों में सडक़ निर्माण शुरू नहीं हुआ तो होगा आंदोलन, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गार्डन में लगे जागरूकता पोस्टर और सौ पौधों का किया गया वितरण
Next Article युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट

खबरें और भी है....

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

Popular Posts

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?