NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
रायगढ़

कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला

शराबी से मारपीट करते देख बीच-बचाव करना महंगा पड़ा

lochan Gupta
Last updated: September 13, 2026 12:10 am
By lochan Gupta September 13, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शहर के जुटमिल क्षेत्र में स्थित पुराना बस स्टेंड मटन मार्केट में आज देर रात पार्षद विजय चौहान पर कमल सारथी ने कत्ता से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर रूप से चोट आने पर उन्हें जिला अस्पताल के केजुअल्टी में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के दौरान स्थिति गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जुटमिल क्षेत्र के राजीवगांधी नगर निवासी वार्ड क्रमांक-36 के पार्षद विजय चौहान रात करीब पौने 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भराने के लिए पुराना बस स्टैंड मटन मार्केट के पास पेट्रोल पंप आए थे। पेट्रोल भराने के उपरांत जब वे वापस जाने लगे तो उन्होंने देखा कि एक युवक मटन मार्केट में एक शराबी के साथ लूटपाट की नियत से मारपीट कर रहा है। जिस पर पार्षद विजय चौहान ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उत्तेजित युवक कमल सारथी ने अश्लील गाली-गुफ्तार करते हुए मटन काटने के हथियार (कत्ता) से विजय चौहान पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पार्षद विजय का सिर फट गया और वह खून से लथपथ हो गया। विजय ने रुकने के बजाय वहां से भागना उचित समझा और स्वयं बाइक चलाते हुए समीप जूटमिल थाना पहुंच गया। जूटमिल पुलिस ने विजय की हालत को देखकर तत्काल उपचार हेतु उसे जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल के केजुअल्टी वार्ड में भर्ती विजय की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने विजय चौहान के कथन पर मामले की जांच शुरू कर हमलावर कमल सारथी की तलाश शुरू कर दी है।

You Might Also Like

रायगढ़ जिले के सभी 18 चार्ज में मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण

तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत

जेसीआई ने दिव्यांग बच्चों को दिखाया जादूगर का शो

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे शिवालय

विभूतियों के सम्मान से शिक्षा और समाजसेवा का हुआ संगम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव
Next Article जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

खबरें और भी है....

जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव
कोसमनारा में चला प्रशासन का बुलडोजर
उपचार के दौरान अज्ञात महिला की मौत

Popular Posts

जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव
कोसमनारा में चला प्रशासन का बुलडोजर
उपचार के दौरान अज्ञात महिला की मौत

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?