NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण
रायगढ़

नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण

पांच परिवारों का राजीनामे के आधार पर पुन: दाम्पत्य जीवन में हुआ पुनर्स्थापन

lochan Gupta
Last updated: September 13, 2026 12:03 am
By lochan Gupta September 13, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को जिला न्यायालय रायगढ़ में किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रकरणों का पक्षकारों के मध्य आपसी राजीनामे के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया तथा नेशनल लोक अदालत की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
जिले में आयोजित नेशनल लोक अदालत में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को मिलाकर कुल 12 लाख 7 हजार 255 प्रकरणों का निराकरण किया गया। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों की आपसी सहमति एवं राजीनामे के आधार पर प्रकरणों का निराकरण कर उन्हें त्वरित न्याय उपलब्ध कराया गया। नेशनल लोक अदालत के दौरान कुटुम्ब न्यायालय, रायगढ़ में राजीनामे के आधार पर 05 परिवारों को पुन: दाम्पत्य जीवन में पुनर्स्थापित किया गया। संबंधित परिवारों को उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस पहल से आपसी विवादों के समाधान के साथ परिवारों को पुन: एक साथ आने का अवसर मिला।
लोक अदालत में वर्चुअल माध्यम से भी पक्षकारों की उपस्थिति दर्ज कराई गई और आपसी राजीनामे के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसके माध्यम से लोक अदालत की मूल भावना “न्याय आपके द्वार” को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया गया। नेशनल लोक अदालत के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में विभिन्न बैंकों, फाइनेंस कंपनियों, विद्युत विभाग एवं बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ अधिवक्तागण उपस्थित रहे। पक्षकारों को उनके प्रकरणों के त्वरित एवं आपसी सहमति से निराकरण के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

You Might Also Like

किशोरी से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में जेल गया युवक

भोले मंदिर बेलादुला में अंतिम सावन सोमवार को हुआ भव्य रुद्राभिषेक, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प

लैलूंगा के ग्राम खम्हार में पुलिस ने लगाई जन चैपाल

जनसेवा के लिए समर्पित भाव से खड़ा मिलूंगा-राधेश्याम राठिया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जनदर्शन और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें: कलेक्टर
Next Article फूल बाजार बना शो-पीस, गांधी प्रतिमा के पास फिर सडक़ पर सजी दुकानें, त्योहारों में चरमराता है यातायात

खबरें और भी है....

जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव
कोसमनारा में चला प्रशासन का बुलडोजर
उपचार के दौरान अज्ञात महिला की मौत

Popular Posts

जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव
कोसमनारा में चला प्रशासन का बुलडोजर
उपचार के दौरान अज्ञात महिला की मौत

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?