NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिपं अध्यक्ष सालिक साय की पहल से किसानों में खुशी कि लहर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जिपं अध्यक्ष सालिक साय की पहल से किसानों में खुशी कि लहर
जशपुरनगर

जिपं अध्यक्ष सालिक साय की पहल से किसानों में खुशी कि लहर

lochan Gupta
Last updated: September 12, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta September 12, 2026
Share
2 Min Read

कांसाबेल। भारतमाला सडक़ निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत तिरसोट के बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रभावित किसान अपनी समस्या लेकर कांसाबेल स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के कार्यालय पहुंचे। किसानों ने बताया कि वर्तमान में उनके खेतों में फसल लगी हुई है और इसी दौरान सडक़ निर्माण कार्य शुरू होने से उनकी खड़ी फसल प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने मांग की कि फसल की कटाई पूरी होने तक भारतमाला सडक़ निर्माण कार्य को कुछ दिनों के लिए रोक दिया जाए, ताकि उनकी मेहनत की फसल सुरक्षित रह सके।
किसानों की बात को गंभीरता से सुनते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने तत्काल पहल की। उन्होंने भारतमाला परियोजना के उच्च अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से चर्चा कर किसानों की समस्या से अवगत कराया तथा फसल कटाई तक निर्माण कार्य को कुछ दिनों के लिए रोकने के निर्देश दिए।
किसानों के हित में तत्काल पहल से मिली राहत
सालिक साय ने कहा कि किसानों की मेहनत से तैयार हो रही फसल को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होना चाहिए। विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन किसानों के हित और उनकी खड़ी फसल की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से किसानों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष की इस त्वरित पहल के बाद प्रभावित किसानों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने अपनी समस्या लेकर सालिक साय के समक्ष बात रखी और उन्होंने बिना किसी देरी के किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों एवं प्रभावित किसानों ने किसानों के हित में तत्काल पहल करने, उनकी समस्या को संवेदनशीलता से सुनने और निर्माण कार्य को फसल कटाई तक रोकने के लिए प्रयास करने पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का हृदय से आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना, नपा अध्यक्ष भगत ने तीन रूट के बसों को हरी झण्डी दिखाकर किए रवाना

गौवंश को मारकर मांस बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने किया अपना वायदा पूरा

स्वामी आत्मानन्द स्कूल पत्थलगांव ने 10 बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली प्रदेश की तस्वीर : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार
Next Article नृपेंद्र नाथ ने किया एसईसीएल निदेशक ‘तकनीकी- योजना/परियोजना’ अतिरिक्त प्रभार का पदभार ग्रहण

खबरें और भी है....

जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव
कोसमनारा में चला प्रशासन का बुलडोजर
उपचार के दौरान अज्ञात महिला की मौत

Popular Posts

जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव
कोसमनारा में चला प्रशासन का बुलडोजर
उपचार के दौरान अज्ञात महिला की मौत

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?