NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छात्राओं की स्वास्थ्य जांच से उपचार तक की सुविधा, गर्ल्स कॉलेज में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > छात्राओं की स्वास्थ्य जांच से उपचार तक की सुविधा, गर्ल्स कॉलेज में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर
रायगढ़

छात्राओं की स्वास्थ्य जांच से उपचार तक की सुविधा, गर्ल्स कॉलेज में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

दो दिवसीय शिविर में करीब 1500 छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य

lochan Gupta
Last updated: September 11, 2026 12:12 am
By lochan Gupta September 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम एवं महाविद्यालय प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में किशोरी मोहन त्रिपाठी शासकीय कन्या महाविद्यालय, रायगढ़ में दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की स्वास्थ्य जांच, आवश्यक उपचार, रक्त जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शिविर में करीब 1500 छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान छात्राओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ आंखों की जांच तथा स्त्री रोग संबंधी समस्याओं की जांच एवं उपचार की सुविधा दी जा रही है। शिविर स्थल पर मोबाइल मेडिकल यूनिट भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से छात्राओं को आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न रक्त जांच की सुविधा

शिविर में हीमोग्लोबिन सहित आवश्यक रक्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। जांच के आधार पर चिकित्सकों द्वारा छात्राओं को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है। उपचार की आवश्यकता वाली छात्राओं को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की जा रही हैं।

विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच और परामर्श

जिला चिकित्सालय रायगढ़ की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिशा ठाकुर ने बताया कि शिविर में छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। स्त्री रोग से संबंधित समस्याओं की पहचान के साथ आवश्यक चिकित्सा एवं दवाइयां प्रदान की जा रही हैं। इसी तरह आंखों की जांच के माध्यम से दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान की जा रही है। रक्त जांच के जरिए हीमोग्लोबिन सहित आवश्यक स्वास्थ्य मानकों की स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है।

समय पर स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान पर जोर

दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य छात्राओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान और आवश्यक उपचार सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा छात्राओं की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों और उपचार के संबंध में परामर्श दिया जा रहा है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सकीय दल, महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

You Might Also Like

जिंदल के आयरन चोरी मामले में एक और ग्रामीण गिरफ्तार, कलमी के ग्रामीणों ने किया कोतरारोड थाना का घेराव

जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा ग्राम पतरापाली व कोतरलिया में किया गया पौधा रोपण

किरोड़ीमलनगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए भाजपा ने सुनीता मोहन विश्वकर्मा को बनाया उम्मीदवार

पीएम मोदी ने की एनटीपीसी तलईपल्ली से लारा तक की एमजीआर प्रणाली देश को समर्पित

सफाई ठेका बदलते ही कर्मचारियों में आक्रोश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कम जगह और कम लागत में पैरा मशरूम उत्पादन से बढ़ेगी आमदनी
Next Article दो किराना दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का खुलासा

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

Popular Posts

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?