NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: साहू समाज के प्रदेश पदाधिकारियों का रायगढ़ में भव्य स्वागत, बाइक रैली में उमड़ा समाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > साहू समाज के प्रदेश पदाधिकारियों का रायगढ़ में भव्य स्वागत, बाइक रैली में उमड़ा समाज
रायगढ़

साहू समाज के प्रदेश पदाधिकारियों का रायगढ़ में भव्य स्वागत, बाइक रैली में उमड़ा समाज

lochan Gupta
Last updated: September 10, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta September 10, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू, बिलासपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष केशव साहू ्रएवं अन्य पदाधिकारियों के प्रथम रायगढ़ आगमन पर जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की अगुवाई एवं सभी प्रकोष्ठों के सहयोग से भव्य बाइक रैली एवं मंचीय कार्यक्रम के माध्यम से आत्मीय स्वागत किया गया। रायगढ़ जिला साहू संघ अध्यक्ष श्री डिग्रीलाल साहू जी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए रायगढ़ के रामलीला मैदान पहुंचे, जहां जिला युवा प्रकोष्ठ एवं अन्य प्रकोष्ठों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद रामलीला मैदान से बाइक रैली निकाली गई, जो शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए कर्मा साहू सामुदायिक भवन पहुंची। यहां साहू नारायणी सेना द्वारा ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी एवं तिलक-वंदन के साथ प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। मंचीय कार्यक्रम में जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शैलेश साहू ने स्वागत उद्बोधन देते हुए युवाओं से समाज को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिला साहू संघ अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू ने समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सभी को समाजहित में मिलकर कार्य करने की बात कही। बिलासपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष केशव साहू ने युवाओं को संगठन से जोडऩे और समाज के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया। प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशिकांत साहू ने अपने उद्बोधन में रायगढ़ में मिले आत्मीय स्वागत के लिए समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता और संगठन में है। युवा प्रकोष्ठ के माध्यम से युवाओं को जोडक़र समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं से संगठित होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने तथा समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला, नगर, तहसील एवं परिक्षेत्र के पदाधिकारी, ग्रामीण इकाइयों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

नई शिक्षा नीति के अनुरूप पठन-पाठन के लिए सिखाए गए नए तौर-तरीके

दीपावली पर पटाखा दुकानों के लिए नया स्थान

पूज्य बाबा जी के नाम पर आडिटोरियम का नामकरण…श्री गुरु सिंह सभा ने सराहा

पुलिस स्मृति दिवस पर मंत्री ओ.पी.चौधरी ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित

ट्रेलर की चपेट में आकर युवक की मौत, एक अन्य गंभीर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रामभाठा में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन का वृहद पौधारोपण अभियान
Next Article छाल खदान विस्तार की जनसुनवाई के बहिष्कार की तैयारी

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

Popular Posts

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?