NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
रायगढ़

हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग

शिक्षिका के लगातार अनुपस्थित होने से हो रही पढ़ाई प्रभावित, जनदर्शन में लोगों की समस्याओं से रुबरु हुए कलेक्टर

lochan Gupta
Last updated: September 8, 2026 12:13 am
By lochan Gupta September 8, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जांच कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम गेरवानी निवासी दुखनाशन भोय ने बताया कि क्षेत्र औद्योगिक होने के कारण यहां बड़ी संख्या में मजदूर निवास करते हैं, जिनमें कई आर्थिक रूप से कमजोर हैं। महंगी दवाइयां खरीदने में असमर्थ लोगों की सुविधा के लिए उन्होंने ग्राम में प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोलने की अनुमति देने का आवेदन प्रस्तुत किया।
कलेक्टर ने आवेदन पर सीएमएचओ को शीघ्र उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी तरह तमनार विकासखंड के प्राथमिक शाला ढेगुरचुआं की शाला विकास समिति के अध्यक्ष ने विद्यालय में शिक्षक व्यवस्था की मांग रखी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में दो शिक्षक पदस्थ हैं, जिनमें से एक शिक्षिका के बिना सूचना अनुपस्थित रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को मामले में अतिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
रायगढ़ की सिंधी कॉलोनी निवासी दौलतराम उर्फ दयाराम ने कौहाकुंडा में कथित अवैध निर्माण की शिकायत की। उन्होंने बिना आवश्यक अनुमति एवं नियमों का पालन किए निर्माण किए जाने तथा हाउसिंग बोर्ड की भूमि पर कब्जे का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। वहीं पुसौर तहसील के ग्राम सूरजगढ़ निवासी ओमप्रकाश निषाद ने अगस्त माह में हुई बारिश से मकान पूरी तरह ढह जाने और घरेलू सामान एवं अनाज नष्ट होने की जानकारी देते हुए आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया। श्रीमती सुलोचना महंत ने अपने और बच्चों के भरण-पोषण के लिए सहायता राशि दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनके पति शासकीय सेवा में हैं और बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली है। कलेक्टर ने मामले में एसडीएम को नियमानुसार उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में विभिन्न मांगों एवं शिकायतों को लेकर अन्य नागरिकों ने भी आवेदन प्रस्तुत किए।

You Might Also Like

स्वामी स्मरणानंद का जीवन आध्यात्मिक सेवा हेतु समर्पित रहा : वित्त मंत्री ओपी

प्रदेश में नमीयुक्त हवा के आगमन से हल्की वर्षा की संभावना

एसडीएम गगन शर्मा का बस्तर तबादला

टाटा एआईजी को कार मालकिन को देना होगा 15 लाख का हर्जाना

शादीशुदा-महिला से चाकू की नोक पर रेप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
Next Article हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

खबरें और भी है....

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

Popular Posts

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?