NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ज्ञान की ज्योति से गुरु ही करते हैं जीवन पथ को उजाला : पुरुषोत्तम संजीवनी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ज्ञान की ज्योति से गुरु ही करते हैं जीवन पथ को उजाला : पुरुषोत्तम संजीवनी
रायगढ़

ज्ञान की ज्योति से गुरु ही करते हैं जीवन पथ को उजाला : पुरुषोत्तम संजीवनी

रोटरी क्लब ग्रेटर ने शिक्षक दिवस पर किया गरिमामय आयोजन

lochan Gupta
Last updated: September 7, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta September 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के सदस्यों ने विगत 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का पावन पर्व बड़े ही आत्मीय भाव से मनाया। यह गरिमामय आयोजन क्लब के संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी के सान्निध्य में तथा कार्यक्रम अध्यक्ष सूरज अग्रवाल और प्रमोद पटेल के विशेष मार्गदर्शन में शहर के स्वामी बालकृष्ण पुरी विधि महाविद्यालय में किया गया।

दीप प्रज्वलन से शुभारंभ

पूर्व सचिव नयन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनको सभी सदस्यों ने नमन् किया।

मंजिल तक पहुँचाते हैं गुरु

क्लब संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि जीवन भर गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। गुरु हमें अक्षर ज्ञान ही नहीं, जीवन जीने की कला सिखाते हैं। यदि गुरु का आशीर्वाद साथ है, तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं। आज हम सभी शिक्षकों के चरणों में नमन कर उनके ऋण को स्मरण कर रहे हैं।वहीं उन्होंने कहा कि गुरु ही अपने ज्ञान की ज्योति से हमारे जीवन को सजाते हैं और मंजिल तक पहुंचाने के लिए अहम भूमिका का निर्वहन करते हैं।

कॉलेज के प्राध्यापकों का सम्मान

वहीं सारगर्भित उद्बोधन के पश्चात अध्यक्ष मनीष जायसवाल के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.के. मिश्रा एवं समस्त प्राध्यापकों को शाल, श्रीफल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।

इनका रहा योगदान

आयोजन की सफल बनाने में संस्थापक पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव गिरधर खेमका, कोषाध्यक्ष उत्पल जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष उमेश थवाईत, पूर्व सचिव नयन अग्रवाल, सूरज जायसवाल, मनीष अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, प्रमोद पटेल सहित सभी सदस्यों का बेहद सराहनीय योगदान रहा।

You Might Also Like

रोटरी रायगढ़़ रॉयल ने किया विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

संजय कॉम्प्लेक्स में नियमित होती है सफाई

भारी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार ग्रामीण की मौत

कांशीचुंवा एनएसएस शिविर में प्रभात फेरी से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक हुआ विविध आयोजन

परिणय सूत्र में बंधे 190 जोड़े, 7 जोड़ों की क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया में भादवा अमावस्या पर सजेगा श्री राणी सती दादी का दरबार
Next Article हृदय और मस्तिष्क के स्वास्थ्य का सजग प्रहरी है फिजियोथेरेपी : डॉ. स्वीटी चौबे

खबरें और भी है....

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

Popular Posts

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?