NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तीन दशकों से सेवा का दीप जला रहा लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तीन दशकों से सेवा का दीप जला रहा लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी
रायगढ़

तीन दशकों से सेवा का दीप जला रहा लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी

जन्माष्टमी पर दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

lochan Gupta
Last updated: September 6, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta September 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर निगम टाउन हॉल प्रांगण श्रद्धा और सेवा भाव से आलोकित रहा। अवसर था शहर के सेवाभावी संगठन लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी द्वारा आयोजित परंपरागत विशाल भंडारे का सुबह 10 बजे श्री श्याम बाबा को भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण का शुभ आरंभ हुआ, जो रात्रि 9 बजे तक अनवरत चलता रहा। इस दौरान 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक पूरी, सब्जी और गरम-गरम जलेबी का प्रसाद ग्रहण कर तृप्ति का अनुभव किया।

वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी ने की सराहना

कार्यक्रम में रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने उपस्थित होकर क्लब सदस्यों के साथ स्वयं प्रसाद वितरण कर सेवा में हाथ बंटाया और इस सेवा परंपरा की सराहना की। उल्लेखनीय है कि लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी द्वारा यह भंडारा विगत 30 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन केवल भंडारा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता की जीवंत परंपरा बन चुका है। आयोजन में पूरे लायंस परिवार की सक्रिय और आत्मीय भागीदारी रही।

निगम का रहा सकारात्मक सहयोग

आयोजन की सफलता में नगर निगम का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। बिजली, जल टैंकर और स्थल व्यवस्था में निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया, जिसके लिए क्लब ने हृदय से आभार व्यक्त किया। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष लायन रामनिवास मोड़ा ने बताया कि अध्यक्ष लायन अरुण गोयल के मार्गदर्शन में सचिव लायन सुशील अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष लायन एम.एल. गुप्ता सहित सभी सदस्यों ने पूर्ण मनोयोग और सेवा भावना से आयोजन को सफल बनाया। सभी सदस्य साधुवाद के पात्र हैं।
कार्यक्रम को सफल में अध्यक्ष अरुण गोयल, सचिव सुशील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष एम.एल. गुप्ता, रामनिवास मोड़ा, गजानंद जगतरामका, संजय रतेरिया, प्रेमचंद अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल जामगांव, राजेंद्र केडिया, राजेंद्र अग्रवाल होटल तुलसी, बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा, श्याम सुंदर गर्ग, अरुण गुप्ता, गोपाल अग्रवाल प्रेस, कुलवंत टुटेजा, मोहन अग्रवाल, पवन अग्रवाल कनिष्का होटल, रामकिशोर जिंदल, रमेश जुनेजा, सागरमल महमिया, पवन अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, मुकेश सांवडिय़ा, मुकेश अग्रवाल, श्याम डालमिया, नटवर जैन, मुकेश गोयल सहित समस्त सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

You Might Also Like

पानी टंकी के पास पहुंचा गजराज, गर्मी से बचने करता रहा प्रयास

कुल्हाड़ी से हमला कर मां को मौत के घाट उतारने वाले कलयुगी पुत्र को उम्र कैद

डेंगू को लेकर किया जा रहा दवा छिडक़ाव

लैलूंगा में जवाँफूल की जैविक खेती को मिलेगा विस्तार, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के लिए भी तैयारियां तेज

पिकअप चालक ने फांसी लगाकर दी जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वंडर बॉयज फुटबॉल एकेडमी से निधि यादव और अरमान टोप्पो का राज्य स्तरीय में चयन
Next Article पुलिस बनी ‘साइबर शिक्षक’ विद्यार्थियों को दिया साइबर सुरक्षा का ज्ञान

खबरें और भी है....

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय
झीरम के सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए
जेके रेस्टोरेंंट के वेज बिरियानी में मिला चिकन बोन, थाना में शिकायत
मराठा गैंग का फरार आरोपी 13 साल बाद गिरफ्तार

Popular Posts

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?