NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुलिस बनी ‘साइबर शिक्षक’ विद्यार्थियों को दिया साइबर सुरक्षा का ज्ञान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पुलिस बनी ‘साइबर शिक्षक’ विद्यार्थियों को दिया साइबर सुरक्षा का ज्ञान
रायगढ़

पुलिस बनी ‘साइबर शिक्षक’ विद्यार्थियों को दिया साइबर सुरक्षा का ज्ञान

शिक्षक दिवस पर जिलेभर के स्कूलों में चला विशेष साइबर जागरूकता अभियान

lochan Gupta
Last updated: September 6, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta September 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले में इस बार रायगढ़ पुलिस का आयोजन बेहद खास रहा। विदित हो कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ का चतुर्थ सप्ताह के आज पहले दिन 5 सितंबर को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ‘रक्षक बने ‘साइबर शिक्षक’, साइबर शिक्षा से ही साइबर सुरक्षा’ की थीम पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जागरूकता को सबसे महत्वपूर्ण हथियार मानते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न माध्यमों से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने पुलिस टीम के साथ स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा साइबर सुरक्षा के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस बनी ‘साइबर शिक्षक

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे अपने आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। शिक्षकों से कहा गया कि वे विद्यार्थियों के साथ-साथ अपने परिवार और समाज में भी साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाकर ‘साइबर शिक्षक’ की भूमिका निभाएं। इस अवसर पर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को लिंक पर जाकर अथवा ‘मेरी सेल्फी’ फ्रेम में दिए गए क्तक्र कोड को स्कैन कर सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर साइबर जागरूकता का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने जागरूकता कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के लिए सावधानी बरतने की समझाइश दी। सभी को बताया गया कि ओटीपी किसी के साथ शेयर नहीं करेंगे। अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करेंगे। बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करेंगे। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचेंगे। अनजान व्यक्तियों के साथ वीडियो कॉल या चैट करते समय सतर्क रहेंगे। किसी भी प्रकार के साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करेंगे। साइबर अपराध की शिकायत साईबर क्राईम डॉट जीओव्ही डॉट इन पर दर्ज करेंगे।
शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष अभियान के माध्यम से पुलिस ने ‘साइबर शिक्षा से ही साइबर सुरक्षा’ का संदेश देते हुए शिक्षकों को साइबर जागरूकता की कड़ी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। जिलेभर में एक साथ आयोजित इन कार्यक्रमों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता ने साइबर जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाया।

You Might Also Like

टाटा नेक्सन के खिलाफ उपभोक्ता ने खोला मोर्चा

गुरूपाल ने फीता काटकर किया प्रदर्शनी का श्रीगणेश

महापौर बनने के बाद भी जीवर्धन ने की चाय पर चर्चा

रायपुर की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

पीएम सूर्यघर योजना से अब बिजली उपभोक्ता बन रहे उत्पादक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तीन दशकों से सेवा का दीप जला रहा लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी
Next Article श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग

खबरें और भी है....

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय
झीरम के सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए
जेके रेस्टोरेंंट के वेज बिरियानी में मिला चिकन बोन, थाना में शिकायत
मराठा गैंग का फरार आरोपी 13 साल बाद गिरफ्तार

Popular Posts

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?