NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: टीबी मरीजों को किया गया फूड बास्केट वितरित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > टीबी मरीजों को किया गया फूड बास्केट वितरित
रायगढ़

टीबी मरीजों को किया गया फूड बास्केट वितरित

lochan Gupta
Last updated: September 4, 2026 12:35 am
By lochan Gupta September 4, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में उपचाररत टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड खरसिया के 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फूड बास्केट वितरित किए गए। साथ ही मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी जागरूक किया गया।
कलेक्टर के निर्देशन तथा सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीबी से उपचाररत मरीजों के लिए दवाओं का नियमित सेवन जितना जरूरी है, उतना ही महत्वपूर्ण पर्याप्त एवं पौष्टिक आहार लेना भी है। इसी उद्देश्य से फूड बास्केट का वितरण किया गया, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान अतिरिक्त पोषण मिल सके और वे जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को टीबी की दवा नियमित रूप से लेने, उपचार अवधि पूरी करने तथा पौष्टिक भोजन को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में समाज और निजी संस्थाओं की भागीदारी के महत्व पर भी जोर दिया गया।

निजी संस्था ने 50 मरीजों को लिया गोद

शारडा एनर्जी एंड मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड, नहरपाली द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विकासखंड खरसिया के 50 उपचाररत टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया। इस पहल से मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण प्राप्त करने में सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के विकासखंड खरसिया नोडल अधिकारी डॉ.एस.के. राठिया, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. जयकुमारी चौधरी, जिला कार्यक्रम समन्वयक टीबी सुरेश कुमार गुप्ता, एसटीएस श्रीमती प्रमिला साहू तथा शारडा एनर्जी एंड मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीएमओ डॉ. महेश लाल, फाइनेंस हेड सुनील कांतिकार, कोल कमर्शियल वीरेंद्र कुमार साहू सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

You Might Also Like

नेशनल हाईवे चढ़ गया भ्रष्टाचार की भेंट

जिलाधीश ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, चक्रधर समारोह के आयोजन में लापरवाही बर्दास्त नहीं- मयंक

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा व जुआ फड़ पर गिरी पुलिस की गाज

अटल बिहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी के चौथी मंजिल के एक मकान में लगी आग

ऑनलाइन टोकन से किसानों को धान बेचना हुआ आसान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मौसम में बदलाव से धान की फसल में बढ़ा रोगों का खतरा, किसान समय पर करें प्रबंधन
Next Article मातृ एवं शिशु कल्याण योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाना सुनिश्चित करें: कलेक्टर

खबरें और भी है....

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
नेशनल हाईवे टास्क फोर्स की एक्शन, वाहन चालकों पर एफआईआर 33 वाहनों पर चालानी कार्रवाई
निर्माणाधीन भारतमाला सडक़ में दरारें, भूस्खलन का खतरा
41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, कविता कृष्णमूर्ति की सुरों की महफिल से अनुज शर्मा की लोकधुनों तक, 10 दिनों तक गूंजेगा चक्रधर समारोह
पुलिस की घेराबंदी देख कार छोडक़र भागे तस्कर

Popular Posts

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?