NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प
रायपुर

नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प

पीपीपी मॉडल पर बनेगा नया बॉटनिकल गार्डन

lochan Gupta
Last updated: August 31, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta August 31, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। रायपुर के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब नए और आकर्षक रूप में विकसित किया जाएगा। इसके कायाकल्प पर करीब 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित करने की तैयारी है। मंत्रालय महानदी भवन में सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों ने नंदनवन के पुनर्विकास की प्रस्तावित योजना का मुख्य सचिव विकासशील के सामने प्रेजेंटेशन दिया। प्रस्तावित परियोजना में नंदनवन के बॉटनिकल गार्डन को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही यहां के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर फोकस रहेगा।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नंदनवन के विकास की योजना में पर्यटकों की सुविधा और आकर्षण का खास ध्यान रखा जाए। यहां ऐसी जन-सुविधाएं विकसित की जाएं, जिससे लोगों को बेहतर अनुभव मिल सके। नंदनवन के विकास में बॉटनिकल गार्डन को प्रमुखता दी जाएगी। परियोजना का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ही नंदनवन को एक बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। पीपीपी मॉडल के जरिए निजी क्षेत्र की भागीदारी से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। समीक्षा बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, सीजीएमएससी के सीईओ चंदन कुमार समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

13 एडिशनल एसपी के तबादले

मछली पकडऩे पर होगी जेल

कोचिंग क्लास से निकलते समय स्टूडेंट से लूट

लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए सीएम साय

बुद्ध जयंती पर बूचडख़ाने रहेंगे बंद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेवानिवृत्त पर एसईसीएल के 3 कर्मियों के दी गई भावभीनी विदाई
Next Article सेजबहार के घरों में घुस रहा नाले का पानी, फेस-1 में बारिश के बाद कई जगह जलभराव

खबरें और भी है....

तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
जशपुर में 5.49 करोड़ से बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम
वैन्यू कार से 30 लाख का गांजा बरामद
सीएम साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ
कुल्हाड़ी से ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को उम्र कैद

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?