NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाथियों ने 26 किसानों की धान फसल रौंदी, रात में जंगल से निकलकर खेतों में घुसे, जिले में 165 हाथियों का डेरा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हाथियों ने 26 किसानों की धान फसल रौंदी, रात में जंगल से निकलकर खेतों में घुसे, जिले में 165 हाथियों का डेरा
रायगढ़

हाथियों ने 26 किसानों की धान फसल रौंदी, रात में जंगल से निकलकर खेतों में घुसे, जिले में 165 हाथियों का डेरा

lochan Gupta
Last updated: August 27, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta August 27, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के दल रात के समय जंगल से निकलकर बस्तियों के करीब पहुंच रहे हैं और खेतों में घुसकर धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मंगलवार रात भी हाथियों ने अलग-अलग गांवों में 26 किसानों की धान फसल बर्बाद कर दी। सुबह वन विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारूमा रेंज के पोलाईआर्ट, सिसरिंगा और सोनपुर में हाथियों ने 7 किसानों की फसल रौंद दी। वहीं धरमजयगढ़ रेंज के नागदरहा में फीरसिंह राठिया की फसल को नुकसान पहुंचाया गया। बोरो रेंज के धवाईडांड में जगरमोती भुइंहर और मानसाय यादव के खेत हाथियों के निशाने पर रहे। छाल रेंज के चुहकीमार में हिरिराम, हीरा राम, चमार और राम समेत 7 किसानों की फसल बर्बाद हुई। कापू रेंज के रायमेर और किरिया में बुधनसाय, पेशराम, बहादुर एक्का, प्रेमसाय एक्का और दिलीप के खेतों में भी हाथियों ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया।

रायगढ़ वन मंडल में भी नुकसान

रायगढ़ वन मंडल के जुनवानी में कृष्ण गोपाल मालाकार, तिलकराम मालाकार, जहरीराम टोप्पो और चैतमति तिर्की के धान के खेतों में हाथियों ने फसल रौंद दी। हाथियों के खेतों में पहुंचने की सूचना पर ग्रामीणों और वन अमले ने उन्हें भगाने की कोशिश की। हालांकि, हाथी काफी देर तक खेतों में डटे रहे। बाद में सुबह होने से पहले वे जंगल की ओर लौट गए। हाथियों से फसल नुकसान की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीमें गांवों में पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही हैं। इसी के आधार पर किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

धरमजयगढ़ में सबसे ज्यादा 108 हाथी

वन विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक बुधवार तक जिले के जंगलों में कुल 165 हाथी विचरण कर रहे हैं। इनमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 108 और रायगढ़ वन मंडल में 57 हाथी मौजूद हैं। धरमजयगढ़ में 32 नर, 48 मादा और 28 शावक हैं। वहीं रायगढ़ वन मंडल में 17 नर, 32 मादा और 8 शावक शामिल हैं।
गांवों में मुनादी, वन विभाग की निगरानी
हाथियों के लगातार बढ़ते मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी कर रहा है। ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है और मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। वन विभाग के मुताबिक हाथियों का दल एक रेंज से दूसरे रेंज के जंगलों में लगातार मूवमेंट कर रहा है। ऐसे में ग्रामीणों से रात के समय जंगल और खेतों की ओर नहीं जाने की अपील की गई है।

You Might Also Like

विपक्ष में बने जनता की आवाज… जमीन पर सोए…

चण्डी प्रसाद गुप्ता का निधन

नवरात्रि पर समाजसेवी संजय एन आर परिवार ने दी सौगात

उप स्वास्थ्य केन्द्र से बैटरी, पंखा, कूलर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

आखिर कब तक न्याय व अधिकार के लिए भटकेंगे संविदा-कर्मी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राजस्व अधिकारियों ने किया छात्रावासों का निरीक्षण
Next Article रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर जांच

खबरें और भी है....

सीएम साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
कुनकुरी व नारायणपुर क्षेत्र में पकड़ाया ढाई करोड़ का गांजा, ओडिशा से हो रही थी तस्करी, 5 क्विं.20 किलो मादक पदार्थ बरामद
बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपए पार, घर से 1 लाख रुपए नकद पार, एफआईआर दर्ज
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
कृष्ण जन्माष्टमी और चक्रधर समारोह को लेकर प्रशासन-पुलिस ने कसी कमर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?