लैलूंगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज्वाई बीजेवाईएम अभियान को लैलूंगा विधानसभा में जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम पतरापाली में एक विशाल सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम युवा नेता सुमीत शर्मा के नेतृत्व में और जिला सदस्यता सह प्रभारी आकाश शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। जहाँ सैकड़ों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। युवाओं ने एक स्वर में कहा कि देश का युवा तन-मन-धन के साथ मोदी जी के विकसित भारत के विजन के साथ खड़ा है। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखने लायक था। अपने उद्बोधन में भाजयुमो जिला अभ्यक्ष सुमीत शर्मा ने कहा कि आज का युवा जागरूक है। वह जानता है कि देश का भविष्य किसके हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने भाजपा से जुडऩे वाले सभी युवा साथियों, विशेषकर समीर भाई, अनिल भाई और रणजीत भाई के साथ सभी युवा साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो युवाओं को केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का भागीदार मानती है। उन्होंने कहा कि लैलूंगा सहित पूरे रायगढ़ में युवा अब राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे आ रहे हैं, यह बहुत शुभ संकेत है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानेश्वर सिंह गौतम और जिला कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने नव-प्रवेशी युवाओं का भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में सुमीत शर्मा ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में लैलूंगा के हर गांव तक ज्वाई बीजेवाईएम अभियान को पहुंचाया जाएगा।



