NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कमल गर्ग बीरगांव नगर निगम के सह-प्रभारी नियुक्त भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > कमल गर्ग बीरगांव नगर निगम के सह-प्रभारी नियुक्त भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
खरसिया

कमल गर्ग बीरगांव नगर निगम के सह-प्रभारी नियुक्त भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

भाजपा की नीतियों और विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएंगे और सुनिश्चित करेंगे प्रचंड जीत : कमल गर्ग

lochan Gupta
Last updated: August 27, 2026 11:35 pm
By lochan Gupta August 27, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। नगर पालिका परिषद खरसिया के दो बार सभी 18 वार्डों में प्रचंड जीत हासिल कर दूसरी बार अध्यक्ष बने और अपनी जुझारू कार्यशैली व समर्पित जनसेवा और विकास पुरुष पहचान बनाने वाले वरिष्ठ नेता कमल गर्ग को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बीरगांव नगर निगम का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से खरसिया, रायगढ़ जिले और संपूर्ण क्षेत्रवासियों सहित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। नियुक्ति की खबर मिलते ही उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। ?पार्टी नेतृत्व ने बीरगांव नगर निगम के आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह सांगठनिक कमान सौंपी है। बीरगांव नगर निगम के लिए सौरभ सिंह को प्रभारी तथा भावना बेहरा और कमल गर्ग को सह प्रभारी बनाया गया है।
कमल गर्ग ने खरसिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के रूप में जनहित के कार्यों, बुनियादी विकास और आम जनता से सीधे जुड़ाव के बल पर एक मिसाल कायम की है। संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, रणनीतिक सूझबूझ और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की क्षमता को देखते हुए ही पार्टी ने उन पर यह बड़ा भरोसा जताया है। इसके पूर्व भी अनेकों चुनावों में उन्हें प्रभारी बनाया गया था, जिसका नतीजा सार्थक और विजय के रूप में प्राप्त हुआ था। बीरगांव में उनके सांगठनिक अनुभवों का लाभ भाजपा को मजबूती से मिलेगा। बीरगांव नगर निगम चुनाव ?संभावित चुनाव अवधि बीरगांव नगर निगम के चुनाव इस वर्ष के अंत (नवंबर-दिसंबर 2026) में होना संभावित हैं। राजनीतिक सरगर्मी राज्य निर्वाचन आयोग और दोनों प्रमुख दलों (भाजपा व कांग्रेस) ने अपनी सांगठनिक तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम के कुल 40 वार्डों के लिए आरक्षण की घोषणा की जा चुकी है। महापौर पद का समीकरण इस बार बीरगांव नगर निगम में महापौर की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कमल गर्ग ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त कर बीरगांव नगर निगम के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह दायित्व केवल मेरा नहीं, बल्कि खरसिया और रायगढ़ जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम का सम्मान है। हम सब मिलकर बीरगांव नगर निगम चुनाव में संगठन की नीतियों और विकास के संकल्प को जन जन तक पहुंचाएंगे और भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करेंगे।

You Might Also Like

श्री सत्यनारायण बाबा जी स्थापना दिवस पर महेश साहू ने पूजन कर किया क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना

कलेक्टर ने खरसिया के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

आज सजेगा करियर गाइडेंस काउंसलिंग का मंच

रौनक ने यूपीएससी में लहराया परचम महेश साहू ने दी बधाई

अरदास नगर-कीर्तन शोभा-यात्रा और लंगर के साथ मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का पावन प्रकाश-पर्व

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article धरमजयगढ़ में भाजपा संगठन की नई रणनीति, मंडल पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी
Next Article एग्रीस्टैक पोर्टल की जटिलताओं के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

खबरें और भी है....

सीएम साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
कुनकुरी व नारायणपुर क्षेत्र में पकड़ाया ढाई करोड़ का गांजा, ओडिशा से हो रही थी तस्करी, 5 क्विं.20 किलो मादक पदार्थ बरामद
बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपए पार, घर से 1 लाख रुपए नकद पार, एफआईआर दर्ज
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
कृष्ण जन्माष्टमी और चक्रधर समारोह को लेकर प्रशासन-पुलिस ने कसी कमर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?