रायगढ़। मारवाड़ी महिला युवा संस्कृति शाखा रायगढ़ अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य जीवन की थीम को लेकर संस्था द्वारा 30 अगस्त को सुबह 7 बजे कमला नेहरू पार्क से शहीद हेमू कालाणी चौक तक वॉकथॉन दौड़ का आयोजन किया गया है जिसने सभी लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने वॉकथॉन दौड़ में शामिल होने वाले सभी लोगों से आग्रह किया है कि संभव हो तो वे सफेद टी शर्ट या सफेद शर्ट पहनेंगे तो आयोजन से लोगो में एक जुटता एवं भाईचारे का संदेश पहुंचेगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मार्निग वॉक सोसायटी के अध्यक्ष सुनील लेंद्रा होगे एवं समाजसेवी तथा शिक्षाविद रामचंद्र शर्मा विकास केडिया अग्रसेन सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गर्ग बजरंग लेंद्रा मुकेश क्लानोरिया अनूप रतेरिया डा रश्मि डा मनोज गोयल गौतम अग्रवाल रेखा महामियां कविता बेरीवाल विनीता अग्रवाल बबिता लेंद्रा अनिल गर्ग आशा टाइटन पायल रीना बापोडीया सुनील मोदी शिव बापोडीया एल्डर मेन संजय जगवानी बजरंग अग्रवाल अधीश रतेरिया, सुनील तीर्थनी विनय दुबे अमितेश गर्ग अध्यक्ष डा प्रभात पटेल ,राहुल महामियां, गब्बर संजय कालू, अशीष गोयल, दीपक मंडल के साथ बढ़ी संख्या में मातृ शक्ति एवं जेन जी के अलावा प्रबुद्ध नागरिक गण शामिल होगे।



